भोपाल में राज्य स्तरीय शालेय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता 29 नवंबर से 03 दिसंबर तक
व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को किया तैनात
68वीं राज्य स्तरीय शालेय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता 29 नवंबर से 03 दिसंबर 2024 तक शूटिंग रेंज टीटी नगर स्टेडियम एवं म.प्र. राज्य शूटिंग एकेडमी बिशनखेड़ी भोपाल में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के 9 संभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग के छात्र-छात्राएं एवं कोच, मैनेजर, तकनीकी ऑफिशियल्स भाग लेंगे। शूटिंग प्रतियोगिता में 14 से 19 आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे।
कलेक्टर द्वारा आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, उपायुक्त नगर पालिक निगम, कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग नया संभाग, अधीक्षण यंत्री, म.प्र.म.क्षे. वि.वि.कंपनी, उपायुक्त पुलिस रातीबढ़, टीटी नगर एवं हबीबगंज, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जेपी हॉस्पिटल 1250 भोपाल को दायित्व सौंपे गए हैं।
साभार