मध्य प्रदेश आबकारी कांस्टेबल भर्ती 2025; आज से करें आवेदन, जानिए परीक्षा पैटर्न और पात्रता की पूरी जानकारी
एमपी में एक्साइज कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू हो गए हैं. फॉर्म भरने के लिए 1 मार्च तक का समय है. इच्छुक उम्मीदवार वे जल्द से जल्द अपना आवेदन भरें. सुधार विंडो 6 मार्च 2025 तक उपलब्ध है. बाकी डिटेल्स यहां देखें.
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने आबकारी कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है. इस भर्ती अभियान के जरिए 250 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. वैकेंसी से जुड़ी तमाम जरूरी डिटेल्स आप यहां चेक कर सकते हैं..
महत्वपूर्ण तारीखें
आबकारी कांस्टेबल पदों के लिए कैंडिडेट्स 15 फरवरी से 1 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन के बाद सुधार विंडो 6 मार्च 2025 तक उपलब्ध रहेगी, इसलिए आवेदन में किसी भी प्रकार की गलती सुधारने का पूरा ध्यान रखें.
वैकेंसी डिटेल्स
इस भर्ती के जरिए आबकारी कांस्टेबल के कुल 253 पदों पर रिक्तियां निकली हैं. इसमें जनरल के 72, ईडब्ल्यूएस के 26, अन्य पिछड़ा वर्ग के 75, अनुसूचित जाति के 36 और अनुसूचित जनजाति के 44 पद शामिल हैं.
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का 12वीं पास होना जरूरी है. उम्मीदवारों की आयु 18 साल से कम और 33 साल के बीच होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी, लेकिन प्रदेश से बाहर के उम्मीदवारों को कोई छूट नहीं मिलेगी.
परीक्षा का आयोजन: तारीख और शिफ्ट
उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 5 जुलाई 2025 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें.
परीक्षा पैटर्न
परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी, जिसका कुल अंक 100 निर्धारित किया गया है. इसमें जीके और लॉजिकल नॉलेज से 40 अंक, बौद्धिक क्षमता और मानसिक अभिरुचि से 30 अंक, साइंस और सरल अंक गणित से 30 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा हिन्दी/अंग्रेजी दोनों माध्यमों में आयोजित की जाएगी.
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में जनरल, ओबीसी और एमओबीसी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 850 रुपये + लागू कर देना होगा. जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 100 रुपये + लागू कर में छूट दी गई है. शुल्क केवल ऑनलाइन मोड में ही भुगतान किया जा सकता है.
आवेदन प्रक्रिया:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं.
अब आबकारी कांस्टेबल रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें.
फॉर्म भरें, आवेदन शुल्क अदा करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
आगे के लिए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकाल लें.
साभार