महामुकाबले के लिए थोड़ी देर में टॉस, बारिश का मंडरा रहा खतरा

एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले के शुरू होने में अब कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं.।

Sep 2, 2023 - 14:32
 0  18
महामुकाबले के लिए थोड़ी देर में टॉस, बारिश का मंडरा रहा खतरा

एशिया कप 2023 में भारत-पाकिस्तान की टीमों का आमना-सामना 2 सितंबर को होगा. ये मैच कैंडी के पल्लेकल इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाना है और टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा. टीम इंडिया की कमान धाकड़ ओपनर रोहित शर्मा के पास है जबकि पाकिस्तान की कप्तानी बाबर आजम संभाल रहे हैं. एशिया कप 2023 का आगाज पाकिस्तान ने जीत के साथ किया है. वहीं, टीम इंडिया का ये पहला मुकाबला होगा.

एशिया कप के बाद भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट जाएगी. इस टूर्नामेंट के लिए अभी तक टीम का ऐलान नहीं किया गया है. इस बीच बड़ा अपडेट सामने आया है. वर्ल्ड कप के लिए इस तारीख को होगा टीम इंडिया का ऐलान, 15 खिलाड़ियों की खुलेगी किस्मत!

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप-2023 का महामुकाबला आज यानी 2 सितंबर शनिवार को श्रीलंका के कैंडी में खेला जाना है. इस मैच का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. हालांकि बारिश या खराब मौसम के कारण मैच हो पाएगा या नहीं, इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. भारत-पाकिस्तान के बीच आज मैच होगा या नहीं? श्रीलंका से आया बड़ा अपडेट

पल्लेकल इंटरनेशनल स्टेडियम भारतीय क्रिकेट टीम का काफी रास आता है. टीम इंडिया ने इस स्टेडियम में अभी तक 3 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं और तीनों में उसे जीत मिली है. वहीं, भारत और पाकिस्तान इस ग्राउंड पर पहली बार भिड़ेंगे. दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम ने पल्लेकल में अभी तक 5 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उसे 2 में जीत और 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. 

भारत-पाकिस्तान की टीमों का आमना-सामना कैंडी के पल्लेकल इंटरनेशनल स्टेडियम  में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से होगा.