महिला वनडे वर्ल्ड कप के लिए हुआ प्राइज मनी का ऐलान, 2022 की तुलना में चार गुना बढ़ी इनामी राशि
महिला वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर से हो रही है और इसका फाइनल मैच 02 नवंबर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान हो चुका है।
30 सितंबर से भारत में महिला वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत हो रही है। इस टूर्नामेंट के लिए आईसीसी ने प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम पर इस बार जमकर पैसों की बारिश होने वाली है। आईसीसी ने महिला वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के लिए 4.48 मिलियन डॉलर (39.4 करोड़) के प्राइज मनी का ऐलान किया है, जो 2022 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप की तुलना में 4 गुना ज्यादा है। 2022 महिला वर्ल्ड कप का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया था।
2023 मेंस वनडे वर्ल्ड कप की तुलना में काफी ज्यादा है प्राइज मनी
आठ टीमों के इस टूर्नामेंट की कुल प्राइज मनी 13.88 मिलियन डॉलर है, जो 2022 में न्यूजीलैंड में आयोजित पिछले महिला वर्ल्ड कप की 3.5 मिलियन डॉलर की राशि से 297 प्रतिशत ज्यादा है। इस महिला वर्ल्ड कप के लिए कुल प्राइज मनी आईसीसी मेंस वर्ल्ड कप 2023 की प्राइज मनी से भी ज्यादा है। बता दें कि 2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए कुल प्राइज मनी 10 मिलियन डॉलर थी।
रनर अप और टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीम को मिलेंगे इतने करोड़
इस बार रनर अप टीम को 2.24 मिलियन डॉलर मिलेंगे। जबकि हारने वाली दोनों सेमीफाइनलिस्ट टीमों को 1.12 मिलियन डॉलर मिलेंगे। ग्रुप-स्टेज में प्रत्येक मैच जीतने वाली टीमों को 34,314 डॉलर मिलेंगे। पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को 700,000 डॉलर मिलेंगे, जबकि सातवें और आठवें स्थान पर रहने वाली टीमों को 280,000 डॉलर मिलेंगे। वहीं टूर्नामेंट में भाग लेने वाली हर टीम को 250,000 डॉलर मिलेंगे।
महिला वर्ल्ड कप के लिए प्राइज मनी
किसको कितना मिलेगा
प्राइज मनी डॉलर में
प्राइज मनी भारतीय रुपए में
विनर
4.48 मिलियन
39.4 करोड़
रनर अप
2.24 मिलियन
19.71 करोड़
सेमीफाइनलिस्ट
1.12 मिलियन
9.8 करोड़
ग्रुप स्टेज में हर मैच जीतने पर
34,314 डॉलर
30.19 लाख
पांचवें & छठे नंबर की टीम
700,000 डॉलर
6.16 करोड़
सातवें और आठवें नंबर की टीम
280,000 डॉलर
2.46 करोड़
ग्रुप स्टेज
250,000 डॉलर
2.20 करोड़
प्राइज मनी का ऐलान करने के बाद जय शाह का बड़ा बयान
प्राइज मनी का ऐलान करते हुए ICC के चेयरमैन जय शाह ने कहा कि यह घोषणा महिला क्रिकेट के जर्नी में एक बड़ा माइलस्टोन है। प्राइज मनी में यह चार गुना वृद्धि महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है और इसके लॉन्ग टर्म ग्रोथ के लिए हमारी स्पष्ट प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हमारा संदेश सरल है, महिला क्रिकेटरों को यह पता होना चाहिए कि अगर वे इस खेल को पेशेवर रूप से चुनेंगी तो उनके साथ पुरुषों के समान व्यवहार किया जाएगा।
साभार