मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 22 जनवरी को आधे दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर
राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को आधे दिन के लिए सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे. ये ऐलान केंद्र सरकार ने किया था.
आधे दिन बंद रहेंगे दफ्तर
केंद्रीय मंत्री ने किया ऐलान
राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह होना है. इस दिन के बड़े जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं. इसी बीच केंद्र की मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है. 22 जनवरी को देश के सरकारी दफ्तर आधे दिन के लिए बंद रहेंगे.
केंद्रीय मंत्री ने की घोषणा
केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को आधे दिन के लिए सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे. केंद्रीय कर्मचारियों को आधे दिन का ब्रेक दिया जाएगा. केंद्रीय मंत्री के अनुसार, ये ब्रेक 22 जनवरी को दोपहर 2 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. केंद्रीय मंत्री का कहना है जनभावनाओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.
साभार