यशस्वी-गिल के तूफान में उड़ा जिम्बाब्वे, चौथे T20 में 10 विकेट से रौंद भारत ने कब्जाई सीरीज
भारत ने जिम्बाब्वे को चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में रौंदकर सीरीज अपने नाम कर ली है. टीम इंडिया ने 5 मैचों की इस सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना ली. यशस्वी जायसवाल ने इस मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को एकतरफा अंदाज में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
यशस्वी जायसवाल की तूफानी बैटिंग के चलते भारत ने जिम्बाब्वे को चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में 10 विकेट से रौंदकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया. 5 मैचों की इस सीरीज में भारत की 3-1 से अजेय बढ़त हो गई है. टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करते हुए भारत ने जिम्बाब्वे को 152 रन पर रोका. जिम्बाब्वे के ओपनर्स ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन मिडिल ऑर्डर उसे बड़े स्कोर में तब्दील करने में कामयाब नहीं रहा. भारतीय गेंदबाजों से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल (93 रन*) और शुभमन गिल (58 रन*) ने गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं और एकतरफा अंदाज में जीत दिलाई.
जिम्बाब्वे की बैटिंग फ्लॉप
जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए. ओपनर्स वेस्ले मधेवेरे (25) और मरुमानी (32) ने टीम को पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन इसके बाद जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और विकटों का पतझड़ लगा गया. हालांकि, कप्तान सिकंदर रजा ने 46 रन की पारी खेलकर एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाने में मदद की, लेकिन जीत के लिए यह रन काफी नहीं थे. भारत के लिए खलील अहमद को 2 विकेट मिले. तुषार देशपांडे, वॉशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे को 1-1 सफलता मिली.
साभार