राम मंदिर के उद्घाटन में अयोध्या नहीं जाएंगी सोनिया गांधी, RSS का कार्यक्रम बता ठुकराया निमंत्रण
अब कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी पार्टी नेता 22 जनवरी को अयोध्या नहीं जाएगा. सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन को अस्वीकार कर दिया है.
देश में अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर बड़ी बहस छिड़ी हुई है. भाजपा की हर बैठक में राम मंदिर की तैयारियों को लेकर चर्चा हो रही है. एक चर्चा कई दिनों से विपक्ष भी कर रहा था कि राम मंदिर के उद्घाटन में जाना है या नहीं. अब कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी पार्टी नेता 22 जनवरी को अयोध्या नहीं जाएगा. सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन को अस्वीकार कर दिया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं को राम मंदिर के उद्घाटन का निमंत्रण तकरीबन 15 दिन पहले मिल गया था. सूत्रों की मानें तो लोकसभा चुनाव को नजर में रखते हुए पार्टी ने इसपर चर्चा की और फैसला लिया कि राम मंदिर के उद्घाटन में नहीं जाना है. इस क्रम में सोनिया गांधी और खरगे ने आज बुधवार को कहा कि यह आरएसएस का कार्यक्रम है और वे इसमें नहीं शामिल होंगे.
साभार