रामलला को पीएम मोदी खुद अपने हाथों से नए मंदिर में कराएंगे प्रवेश! होगी भव्य प्राण प्रतिष्ठा
पीएम मोदी के साथ सहयोगी भूमिका में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और आरएसएस चीफ मोहन भागवत भी होंगे. प्राण प्रतिष्ठा का समय 11.30-12.30 रखा गया है.
प्रधानमंत्री हाथ में लेकर जाएंगे मूर्ति.
22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा.
अयोध्या. अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला अपने अस्थायी निवास को छोड़कर स्थायी निवास में प्रवेश करेंगे. श्री राम की भव्य प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहम भूमिका निभाएंगे.एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी खुद अपने हाथों में रामलला की मूर्ति लेकर नए मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करेंगे. गर्भगृह यानी वो हिस्सा जहां रामलला अपने स्थायी आसन पर विराजेंगे.
पीएम मोदी के साथ होंगे योगी और भागवत
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से जानकारी दी गई है कि पीएम मोदी के साथ सहयोगी भूमिका में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और आरएसएस चीफ मोहन भागवत भी होंगे. प्राण प्रतिष्ठा का समय 11.30-12.30 रखा गया है. पीएम मोदी करीब 500 मीटर तक 5 फुट की रामलला की मूर्ति को अपनी गोद में लेकर चलेंगे. उनके पीछे कई और प्रतिष्ठित लोगों और साधु संतों की भीड़ चलेगी. देश के कोने-कोने से सम्मानित साधु-संत इस मौके पर मौजूद रहेंगे. प्राण प्रतिष्ठा से पहले श्रीराम की प्रार्थना होगी उसके बाद उन्हें उनका स्थायी आसन ग्रहण कराया जाएगा.
कई पवित्र नदियों के जल से रामलला करेंगे स्नान
श्रीराम लला की मूर्ति को कई पवित्र नदियों के जल से नहलाया जाएगा.कई हजार साधु-संत इस मौके पर मौजूद रहेंगे.वे अपने साथ देश की अलग-अलग पवित्र नदियों का जल लाएंगे. सभी जलों को मिलाकर राम लला को स्नान कराया जाएगा.कई और धार्मिक कर्मकांडों से गुजरने के बाद 22 जनवरी को प्राणप्रतिष्ठा की जाएगी.
8000 लोगों को भेजा ट्रस्ट ने निमंत्रण
ट्रस्ट ने 8000 लोगों को निमंत्रण भेजा है. इसमें ज्यादातर साधु-संत, कुछ राजनीतिक हस्तियां और कुछ उद्योगपति भी हैं. खासतौर उन लोगों के परिवार इस मौके पर मौजूद रहेंगे जिन लोगों ने राम मंदिर आंदोलन में अपने घर के लोगों को गंवाया. कारसेवकों के परिवार को इस मौके पर खास तौर पर शामिल किया जाएगा.
साभार