लाल परेड ग्राउण्ड केन्द्र पर डाक मतपत्र से आज कराया जायेगा मतदान
डाक मतपत्र से मतदान की प्रक्रिया 10 नवम्बर तक चलेगी
मतदान दल एवं निर्वाचन कार्य में लगे शासकीय कर्मी एवं पुलिस कर्मियों का डाक मतपत्र से मतदान लाल परेड ग्राउण्ड में बनाये गये सुविधा केन्द्र पर गुरुवार, 9 नवम्बर को कराया जायेगा। निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के डाक मतपत्र से मतदान की प्रक्रिया 10 नवम्बर तक चलेगी।
साभार