वर्ल्ड कप 2025 के फुल शेड्यूल का ऐलान, जानें भारत और पाकिस्तान किन शहरों में खेलेंगे अपने मुकाबले

ICC ने वर्ल्ड कप 2025 के फुल शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। भारत के 4 शहर और श्रीलंका के कोलंबो में टूर्नामेंट के मुकाबले खेले जाएंगे।

Jun 16, 2025 - 17:10
 0  23
वर्ल्ड कप 2025 के फुल शेड्यूल का ऐलान, जानें भारत और पाकिस्तान किन शहरों में खेलेंगे अपने मुकाबले

ICC ने वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025 के फुल शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का आगाज 30 सितंबर को मेजबान भारत श्रीलंका के बीच मुकाबले से होगा, जो बेंगलुरू में खेला जाएगा। इसके बाद डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 1 अक्टूबर को इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा, जबकि एक दिन बाद कोलंबो में बांग्लादेश का सामना पाकिस्तान से होगा। भारत और पाकिस्तान 5 अक्टूबर को आमने-सामने होंगे। ये मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। 

ICC वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में होगा। टूर्नामेंट में राउंड-रॉबिन स्टेज 26 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद सेमीफाइनल 29 और 30 अक्टूबर को होगा। 2 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा। भारत में 4 शहरों- बेंगलुरु, गुवाहाटी, इंदौर और विशाखापत्तनम यानी वाइजैग में मुकाबले खेले जाएंगे जबकि पाकिस्तान की टीम अपने सभी मुकाबले श्रीलंका के कोलंबो में खेलेगी। 

कोलंबो पाकिस्तान के लिए चुना गया न्यूट्रल वेन्यू है, जहां 11 राउंड-रॉबिन मैच खेले जाने हैं। इनमें श्रीलंका के चार मैच भी शामिल हैं। श्रीलंका को घरेलू दर्शकों के सामने ऑस्ट्रेलिया (4 अक्टूबर), न्यूजीलैंड (14 अक्टूबर), दक्षिण अफ्रीका (17 अक्टूबर) और बांग्लादेश (20 अक्टूबर) के अलावा पाकिस्तान (24 अक्टूबर) की मेजबानी करने का अवसर मिलेगा।

इन शहरों में खेले जाएंगे सेमीफाइनल और फाइनल 

पहला सेमीफाइनल गुवाहाटी या कोलंबो दोनों में से एक शहर में खेला जाएगा। यह पाकिस्तान की टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर निर्भर करेगा। अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल हो जाती है तो फिर मुकाबला गुवाहाटी के बजाय कोलंबो में खेला जाएगा। वहीं, बेंगलुरु दूसरे सेमीफाइनल की मेजबानी करेगा। फाइनल पर भी यही नियम लागू होगा। अगर पाकिस्तान टीम फाइनल में पहुंचती है, तो खिताबी मुकाबला कोलंबो में होगा वरना बेंगलुरु में फाइनल मुकाबले का आयोजन होगा। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार 3:00 PM पर शुरू होंगे।

ICC वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025 का फुल शेड्यूल 

मंगलवार, 30 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु (3:00 PM)

बुधवार, 1 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड – इंदौर(3:00 PM)

गुरुवार, 2 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान – कोलंबो (3:00 PM)

शुक्रवार, 3 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – बेंगलुरु (3:00 PM)

शनिवार, 4 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका – कोलंबो (3:00 PM)

रविवार, 5 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान – कोलंबो (3:00 PM)

सोमवार, 6 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – इंदौर (3:00 PM)

मंगलवार, 7 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश – गुवाहाटी (3:00 PM)

बुधवार, 8 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान – कोलंबो (3:00 PM)

गुरुवार, 9 अक्टूबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – वाइजैग (3:00 PM)

शुक्रवार, 10 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश - वाइजैग (3:00 PM)

शनिवार, 11 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका - गुवाहाटी (3:00 PM)

रविवार, 12 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - वाइजैग (3:00 PM)

सोमवार, 13 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश - वाइजैग (3:00 PM)

मंगलवार, 14 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका - कोलंबो (3:00 PM)

बुधवार, 15 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान - कोलंबो (3:00 PM)

गुरुवार, 16 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश - वाइजैग (3:00 PM)

शुक्रवार, 17 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका - कोलंबो (3:00 PM)

शनिवार, 18 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान - कोलंबो (3:00 PM)

रविवार, 19 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड - इंदौर (3:00 PM)

सोमवार, 20 अक्टूबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश - कोलंबो (3:00 PM)

मंगलवार, 21 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान – कोलंबो (3:00 PM)

बुधवार, 22 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड – इंदौर (3:00 PM)

गुरुवार, 23 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड – गुवाहाटी (3:00 PM)

शुक्रवार, 24 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – कोलंबो (3:00 PM)

शनिवार, 25 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका – इंदौर (3:00 PM)

रविवार, 26 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड – गुवाहाटी (3:00 PM)

रविवार, 26 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश – बेंगलुरु (3:00 PM)

बुधवार, 29 अक्टूबर: सेमीफाइनल 1 – गुवाहाटी/कोलंबो (3:00 PM)

गुरुवार, 30 अक्टूबर: सेमीफाइनल 2 – बेंगलुरु (3:00 PM)

रविवार, 2 नवंबर: फाइनल – कोलंबो/बेंगलुरु (3:00 PM)

साभार