विराट के साथ श्रीलंका में हुई बाबर आजम जैसी हरकत, फैन ने कहा कुछ ऐसा, भड़क गए कोहली
बाबर आजम, वो नाम जो पिछले 6 महीने से आलोचकों के घेरे में है. वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से ही पाकिस्तान के कप्तान बाबर की जमकर आलोचना हुई. कई ऐसे वीडियो बाबर के आते रहे जब फैंस ने सामने से उनपर कमेंटबाजी कर दी, जिसके बाद बाबर गुस्से में दिखे थे. अब ऐसी ही कुछ हरकत टीम इंडिया के दिग्गज विराट कोहली के साथ देखने को मिल गई है. विराट से श्रीलंका में एक फैन ने कुछ ऐसा कह दिया कि कोहली गुस्से में नजर आए.
विराट से बोल दिया चोकली
विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे. इससे पहले कोलंबो में उन्होंने जमकर प्रैक्टिस की. ड्रेसिंग रूम में विराट शैडो बैटिंग करते दिख रहे थे और कुछ दूरी पर खड़े फैंस उन्हें देख रहे थे. इस बीच एक फैन ने उन्हें चोकली कहकर बुला दिया. जिसके बाद विराट तुरंत पीछे मुड़े और गुस्से से देखा. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में शानदार जीत दर्ज की. अब वनडे सीरीज में दो-दो हाथ करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. वनडे सीरीज का आगाज 2 अगस्त से होने जा रहा है, जिसमें हम रोहित शर्मा और विराट कोहली को देखेंगे. दोनों ही दिग्गजों ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ट्रॉफी जीतने के बाद छोटे प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर दिया था. लेकिन मैदान में वापस देखने के लिए फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा है.
साभार