विराट कोहली का विश्व क्रिकेट में तहलका, ODI रैंकिंग में 1403 दिन बाद फिर से बने दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज
विराट कोहली एक बार फिर वनडे में नंबर वन रैंक पर पहुंच गए हैं. 1,403 दिन के बाद किंग कोहली फिर से नंबर वन रैंक पर पहुंचने में सफल रहे हैं.
'द किंग इज बैक', विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में एक बार फिर अपनी बादशाहत हासिल कर ली है. विराट कोहली वनडे की आईसीसी बल्लेबीजी रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं 1,403 दिन के बाद एक बार फिर किंग कोहली वनडे में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं. बता दें कि पहले वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली की 91 गेंदों पर 93 रनों की पारी ने भारतीय टीम को रन चेज़ पूरा करने में मदद की थी और प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजे गए थे. बता दें कि वनडे में नंबर वन बल्लेबाज बन कोहली ने फिर से अपनी बादशाहत हासिल कर ली है.
हाल के समय में विराट कोहली शानदार फॉर्म में रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया में 50 ओवर की सीरीज़ के बाद से कोहली ने अपनी पिछली 5 पारियों में 74 नाबाद, 135, 102, 65 नाबाद और 93 रन बनाए हैं. 37 साल के कोहली जुलाई 2021 के बाद पहली बार बैटिंग रैंकिंग में टॉप पर वापस आ गए हैं, उनकी पारी की मदद से भारत ने वडोदरा में न्यूज़ीलैंड के 300 रनों के टोटल को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया था.
बता दें कि कोहली अक्टूबर 2013 में पहली बार वनडे में टॉप रैंकिंग हासिल करने में सफल रहे थे. अब तक कोहली कुल 825 दिनों तक टॉप पर रहे हैं, नंबर 1 स्थान पर सबसे ज़्यादा दिन तक बने रहने के मामले में 10वें नंबर पर हैं.
नंबर 1 पर सबसे ज़्यादा दिन तक रहने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज दिन
विव रिचर्ड्स 2306
ब्रायन लारा 2079
माइकल बेवन 1361
बाबर आज़म 1359
एबी डिविलियर्स 1356
डीन जोन्स 1161
कीथ फ्लेचर 1101
हाशिम अमला 1047
ग्रेग चैपल 998
विराट कोहली 825
साभार