विराट-राहुल के दम पर भारत का वर्ल्ड कप में विजयी आगाज, ऑस्ट्रेलिया को दी करारी हार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला गया. ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 199 रनों पर ढेर हो गई. टीम इंडिया ने फिर 41.2 ओवर में 4 विकेट पर 201 रन बनाते हुए जीत दर्ज की.

Oct 8, 2023 - 22:13
 0  24
विराट-राहुल के दम पर भारत का वर्ल्ड कप में विजयी आगाज, ऑस्ट्रेलिया को दी करारी हार

भारत ने आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में जीत से आगाज किया. टीम इंडिया ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया. ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 199 रनों पर ढेर हो गई, जिसके बाद भारत ने 41.2 ओवर में 4 विकेट पर 201 रन बनाते हुए जीत दर्ज की. भारत के लिए केएल राहुल ने नाबाद 97 और विराट कोहली ने 85 रन बनाए.

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए जबकि डेविड वॉर्नर ने 41 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया के लिए रवींद्र जडेजा सबसे सफल गेंदबाज रहे. रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह को 2-2 विकेट मिले. मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या और रविचंद्रन अश्विन ने 1-1 विकेट लिए. इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.

विराट कोहली 85 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें पारी के 38वें ओवर की चौथी गेंद पर जोश हेजलवुड ने मार्नस लाबुशेन के हाथों कैच कराया. विराट ने 116 गेंदों की अपनी पारी में 6 चौके जड़े. हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी को उतरे. विराट और राहुल ने चौथे विकेट के लिए 165 रन की पार्टनरशिप की.

30 ओवर बाद भारत 120/3

200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 30 ओवर में 3 विकेट खोकर 120 रन बना लिए हैं. फिलहाल विराट कोहली 60 और केएल राहुल 54 रन बनाकर क्रीज पर जमे हैं. 

राहुल ने भी जड़ा पचासा

केएल राहुल ने अपना अर्धशतक 72 गेंदों पर पूरा किया. उन्होंने पारी के 28वें ओवर की पहली गेंद पर सिंगल लेते हुए पचास का आंकड़ा पार किया. विराट और राहुल के बीच शतकीय साझेदारी भी हो गई है.

विराट की हाफ सेंचुरी

विराट कोहली ने 75 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. पैट कमिंस के पारी के 26वें ओवर की तीसरी गेंद पर विराट ने दौड़कर 2 रन पूरे किए और हाफ सेंचुरी पूरी कर ली. इसी के साथ भारत के 100 रन भी पूरे हो गए.

यादव ने दो-दो विकेट लिए. टीम इंडिया को पहली सफलता जसप्रीत बुमराह ने दिलाई. जसप्रीत बुमराह ने मिचेल मार्श को बिना खाता खोले विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया. 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर कुलदीप यादव ने अपनी ही गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर को कैच आउट करते हुए पवेलियन लौटा दिया. डेविड वॉर्नर 41 रन बनाकर आउट हुए. 28वें ओवर की पहली गेंद पर रवींद्र जडेजा ने स्टीव स्मिथ को बोल्ड करते हुए ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दे दिया. स्टीव स्मिथ 46 रन बनाकर आउट हुए. 30वें ओवर की दूसरी गेंद पर रवींद्र जडेजा ने मार्नस लाबुशेन को कैच आउट कराते हुए ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका दे दिया. 

स्पिन जाल में फंसे कंगारू बल्लेबाज

मार्नस लाबुशेन 27 रन बनाकर आउट हुए. रवींद्र जडेजा ने इसी ओवर की चौथी गेंद पर एलेक्स कैरी (0) को LBW आउट करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका दे दिया. 36वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कुलदीप यादव ने ग्लेन मैक्सवेल को बोल्ड करते हुए ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका दे दिया. ग्लेन मैक्सवेल 15 रन बनाकर आउट हुए. 37वें ओवर की दूसरी गेंद पर रविचंद्रन अश्विन ने कैमरन ग्रीन को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट कराते हुए ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका दे दिया. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस (15 रन) को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन लौटाया. इसके बाद एडम जाम्पा (6) को हार्दिक पांड्या ने और मिशेल स्टार्क (28) को मोहम्मद सिराज ने आउट कर ऑस्ट्रेलियाई पारी 199 रनों पर समेट दी.