विश्वविजेता टीम इंडिया पर बरसा अंधाधुंध पैसा... पहले ICC अब BCCI ने खोला खजाना, मिले अरबों रुपये

T20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम पर जमकर पैसे बरस रहे हैं. बीती रात साउथ अफ्रीका को रौंदकर वर्ल्ड चैंपियन बनी टीम इंडिया को ICC की ओर से 2.45 मिलियन डॉलर (लगभग 20.42 करोड़ रुपये) प्राइज मनी मिली. अब BCCI ने बंपर प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है.

Jun 30, 2024 - 20:18
 0  14
विश्वविजेता टीम इंडिया पर बरसा अंधाधुंध पैसा... पहले ICC अब BCCI ने खोला खजाना, मिले अरबों रुपये

T20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम पर जमकर पैसे बरस रहे हैं. बीती रात साउथ अफ्रीका को रौंदकर वर्ल्ड चैंपियन बनी टीम इंडिया को ICC की ओर से 2.45 मिलियन डॉलर (लगभग 20.42 करोड़ रुपये) प्राइज मनी मिली. अब BCCI ने बंपर प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है. BCCI सचिव जय शाह ने 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली इस टीम के लिए 125 करोड़ रुपये प्राइज मनी का ऐलान किया है. ICC की प्राइज मनी से तुलना की जाए तो यह रकम 6 गुना से भी ज्यादा है.

वर्ल्ड चैंपियन मालामाल

टीम इंडिया ने 29 जून 2024 को इतिहास रचते हुए 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती. उसने साउथ अफ्रीका को सांसें थाम देने वाले बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में 7 रन से हराया. अब BCCI सचिव जय शाह ने इस टीम के लिए प्राइज मनी का ऐलान करते हुए लिखा, 'मुझे ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली टीम इंडिया के लिए 125 करोड़ रुपये की प्राइज मनी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और खेल भावना का प्रदर्शन किया है. इस उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को बधाई!'

साभार