शपथ ग्रहण के बहाने BJP का शक्ति प्रदर्शन! NDA गठबंधन के 10 दिग्गज एकसाथ
मध्य प्रदेश में मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह को बीजेपी के शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है. इस आयोजन में NDA के कई दिग्गज शामिल हो रहे हैं.
मध्य प्रदेश में बड़ी जीत करने के बाद अब बीजेपी के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव शपथ लेने वाले हैं. खास बात यह है कि मोहन यादव के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी समेत बीजेपी शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री शामिल होंगे. इसके अलावा NDA गठबंधन में शामिल नेता भी इस आयोजन में पहुंच रहे हैं. जिसमें दक्षिण से लेकर नार्थ ईस्ट तक के दिग्गज शामिल होंगे. ऐसे में शपथ ग्रहण समारोह को बीजेपी के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है.
पीएम मोदी भी होंगे शामिल
पीएम मोदी मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंच गए हैं. इसके अलावा महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, नागालैंड के सीएम नेफ्यू रियो, मेघालय के सीएम कॉनरेड संगमा भी इस आयोजन में शामिल होने पहुंचे हैं.
ये दिग्गज हो रहे हैं शामिल
पीएम मोदी
जेपी नड्डा
अमित शाह
योगी आदित्यनाथ (सीएम यूपी)
देवेंद्र फडणवीस (डिप्टी सीएम, महाराष्ट्र)
भूपेंद्र पटेल (सीएम, गुजरात)
एन बिरेन सिंह (सीएम मणिपुर)
एकनाथ शिंदे (सीएम महाराष्ट्र NDA गठबंधन)
अजित पवार (डिप्टी सीएम, महाराष्ट्र, NDA गठबंधन)
नेफ्यू रियो (सीएम नागालैंड NDA गठबंधन)
कॉनराड संगमा (सीएम मेघालय NDA गठबंधन)
साभार