श्रेयस अय्यर भारत के 29वें वनडे कप्तान, जानें अब तक किसने-किसने संभाली कमान
अब तक 28 खिलाड़ी वनडे में भारत की कप्तानी कर चुके हैं. श्रेयस अय्यर 29वें कप्तान बनेंगे. वह भारत-न्यूजीलैंड के चौथे वनडे में कप्तान के रूप में मैदान पर उतरेंगे.
श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे और पांचवें वनडे में भारत की कप्तानी करेंगे. शुरुआती 3 मैचों में नियमित कप्तान शुभमन गिल ने कमान संभाली थी. टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए गिल सहित कुछ खिलाड़ी चौथा और पांचवां वनडे नहीं खेलेंगे. गिल की गैरमौजूदगी में कमान संभालने वाले अय्यर भारत के 29वें वनडे कप्तान बनेंगे. यह पहला मौका होगा कि जब अय्यर पहली बार कप्तान के रूप में भारत के लिए एक-दिवसीय मैच खेलेंगे.
फॉर्मेट में पहली बार अजीत वाडेकर ने भारत की कप्तानी की थी. टीम इंडिया ने पहला वनडे मुकाबला जुलाई 1974 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. कप्तान वाडेकर ने टीम के लिए 10 चौकों की मदद से 67 रनों की पारी खेली थी. लीड्स के हेडिंग्ले में हुए मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत हासिल की थी.
भारत के सभी 29 कप्तान, श्रेयस अय्यर को मिलाकर
अजीत वाडेकर (पहले मैच में रन- 67)
वेंकटराघवन (DNB)
बिशन सिंह बेदी (पहले मैच में रन- 4*)
सुनील गावस्कर (पहले मैच में रन- 4)
विश्वनाथ (पहले मैच में रन- 5)
कपिल (पहले मैच में रन- 49)
सैयद किरमानी (पहले मैच में रन- 6*)
एम अमरनाथ (DNB)
रवि शास्त्री (पहले मैच में रन- 50)
वेंगसरकर (पहले मैच में रन- 8)
श्रीकांत (पहले मैच में रन- 11)
मोहम्मद अजहरुद्दीन (पहले मैच में रन- 12)
सचिन तेंदुलकर (पहले मैच में रन- 110)
ए जडेजा (पहले मैच में रन- 50)
सौरव गांगुली (पहले मैच में रन- 32)
राहुल द्रविड़ (पहले मैच में रन- 6)
अनिल कुंबले (पहले मैच में रन- DNB)
वीरेंद्र सहवाग (पहले मैच में रन- 43)
एमएस धोनी (पहले मैच में रन- DNB)
सुरेश रैना (पहले मैच में रन- 37)
गौतम गंभीर (पहले मैच में रन- 38)
विराट कोहली (पहले मैच में रन- 2)
अजिंक्य रहाणे (पहले मैच में रन- 34)
रोहित शर्मा (पहले मैच में रन- 2)
शिखर धवन (पहले मैच में रन- 86*)
केएल राहुल (पहले मैच में रन- 12)
हार्दिक पांड्या (पहले मैच में रन- 25)
शुभमन गिल (पहले मैच में रन- 10)
श्रेयस अय्यर- भारत-न्यूजीलैंड चौथे वनडे में कप्तानी करेंगे
भारत और न्यूजीलैंड का चौथा वनडे
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे 13 नवंबर (शुक्रवार) को माउंट मौनगानुई के बे-ओवल में खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार मैच की शुरुआत सुबह 7:30am बजे से होगी. टॉस आधा घंटा पहले 7 बजे होगा.
साभार