सचिन-पोंटिंग को पछाड़ केन विलियमसन ने रचा इतिहास, महज 172 पारियों में पूरे किए 32 शतक

न्यूजीलैंड की मेजबानी में खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ क्लीन स्वीप कर दिया है. सीरीज का दूसरा मुकाबला हेमिल्टन में खेला जा रहा था. इस मैच में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया है. दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने तीन शतकीय पारी खेली है. इस पारी की बदौलत केन विलियमसन ने इतिहास रच दिया है.

Feb 16, 2024 - 16:34
 0  9
सचिन-पोंटिंग को पछाड़ केन विलियमसन ने रचा इतिहास, महज 172 पारियों में पूरे किए 32 शतक

केन विलियमसन ने रचा इतिहास

विलियमसन ने लगाया 32वां शतक 

न्यूजीलैंड की मेजबानी में खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ क्लीन स्वीप कर दिया है. सीरीज का दूसरा मुकाबला हेमिल्टन में खेला जा रहा था. इस मैच में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया है. दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने तीन शतकीय पारी खेली है. इस पारी की बदौलत केन विलियमसन ने इतिहास रच दिया है. 

केन विलियमसन ने रचा इतिहास

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई तीन शतकीय पारी की बदौलत टेस्ट क्रिकेट में केन विलियमसन के 32 शतक पूरे हो गए हैं. इसके साथ ही वे टेस्ट की सबसे कम पारियों में 32 शतक पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इस दौरान विलियमसन ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ, रिकी पोंटिंग और सचिन तेंदुलकर को इस मामले में पछाड़ दिया है. 

विलियमसन ने लगाया 32वां शतक 

स्टीव स्मिथ ने टेस्ट की 174 पारियों में 32 शतक लगाए हैं. रिकी पोंटिंग ने 176 पारियों में 32 शतक लगाए हैं, तो सचिन तेंदुलकर ने 179 पारियों में 32 शतक लगाए हैं. वहीं, केन विलियमसन ने यह कारनामा महज 172 पारियों में ही कर दिखाया है. 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज

केन विलियमसन- 172 पारी

स्टीव स्मिथ- 174 पारी

रिकी पोंटिंग- 176 पारी

सचिन तेंदुलकर- 179 पारी

यूनिस खान- 193 पारी

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले एक्टिव बल्लेबाज

केन विलियमसन- 32

स्टीव स्मिथ- 32

जो रूट- 30

विराट कोहली- 29

साभार