सब्जी के बाद दूध भी महंगा! सांची ने बढ़ाए रेट, जानिए अब प्रति लीटर कितने होंगे दाम
मध्य प्रदेश में सांची दूध 2 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है. दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की नई दरें 15 जुलाई से लागू हो गई हैं.
मध्य प्रदेश की आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है. देशभर में जहां सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, वहीं एमपी में सांची दूध एक बार फिर महंगा हो गया है. भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, बुंदेलखंड और उज्जैन दुग्ध संघ ने सांची के दाम बढ़ा दिए हैं. सांची ने 15 जुलाई से दूध की नई दरें लागू कर दी हैं. सांची ने 2 रुपए प्रति लीटर दाम बढ़ाए हैं.
MP में सांची दूध हुआ महंगा
बता दें कि राज्य के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, बुंदेलखंड और उज्जैन दुग्ध संघ ने सांची के दाम बढ़ा दिए हैं. भोपाल दुग्ध संघ ने इसमें 2 रुपए की बढ़ोतरी की है. चाय स्पेशल दूध जो 50 रुपए था, अब बढ़कर 52 रुपए हो गया है. वहीं टोंड दूध 52 से बढ़कर 54 रुपए हो गया है. फुल क्रीम दूध की कीमत 64 से बढ़कर 66 रुपए हो गई है. नई दरें कल यानी 15 जुलाई से लागू हो गई हैं.
MP में आसमान छू रहे सब्जियों के दाम
उधर, मध्य प्रदेश में सब्जियों ने लोगों की जेब पर सेंध लगा दी है, जिससे न सिर्फ लोगों का बजट गड़बड़ा गया है, बल्कि स्वाद पर भी असर पड़ रहा है. भोपाल समेत कई जिलों में टमाटर 80 रुपये किलो बिक रहा है. वहीं आलू-प्याज समेत हरी सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं. राजधानी भोपाल समेत तमाम जिलों में सब्जियों के दाम लोगों को रुला रहे हैं.
80 रुपए किलो हुआ टमाटर
जानकारी के मुताबिक भोपाल समेत कई जिलों में टमाटर के दाम बढ़कर फुटकर में 80 रुपए किलो तक हो गए हैं. वहीं, आलू 40 रुपए और प्याज 50 रुपए किलो तक बिक रही है. हरी सब्जियों की बात करें तो फुटकर बाजार में भिंडी 60 से 80 रुपए किलो, शिमला मिर्च 100 से 120 रुपए प्रति किलो, फूल गोभी 70 से 80 रुपए किलो, गिलकी 50 से 60 रुपए किलो तक बिक रही है.
साभार