स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग (बाबूजी) स्मृति 9th ऑल इंडिया मास्टर्स कप क्रिकेट टूर्नामेंट विभागीय ग्रुप : डीजीपी इलेवन और एमपी पोस्टल ने फ़ाइनल मे, अंतिम लीग मैच मे डीजीपी इलेवन ने एमपी पोस्टल को 5 विकेट से हराया

Apr 1, 2026 - 20:45
 0  28
स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग (बाबूजी) स्मृति 9th ऑल इंडिया मास्टर्स कप क्रिकेट टूर्नामेंट विभागीय ग्रुप : डीजीपी इलेवन और एमपी पोस्टल ने फ़ाइनल मे, अंतिम लीग मैच मे डीजीपी इलेवन ने एमपी पोस्टल को 5 विकेट से हराया

स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग (बाबूजी) की स्मृति मे आयोजित 9th मास्टर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता मे आज विभागीय ग्रुप में आज का मैच डीजीपी इलेवन और एमपी पोस्टल के मध्य खेला गया। एमपी पोस्टल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमपी पोस्टल की टीम ने 20 ओवर मे 7 विकेट पर 124 रन बनाए। एमपी पोस्टल की तरफ से प्रियांश ने 57 रन बनाए जबकि नितिन ने 42 रन की पारी खेली। 12 रन पर 4 विकेट खोने के बाद नीतिन और प्रियांश ने सम्हल कर खेलते हुए टीम को 124 रन तक पहुंचाने मे मदद की। डीजीपी इलेवन की तरफ से गेन्दबाज़ी करते हुए अरुण सिंह और शुभम चौहान ने 2-2 विकेट लिए जबकि विनय ने 1 विकेट लिया।

जवाबी पारो खेलने उतरी डीजीपी इलेवन की भी शुरुआत अच्छी नही रही। 30 रन पर 3 खोने के बाद मंजीत ने पहले हिमांशु और भीम के साथ छोटी-छोटी साझेदारी कर टीम को अच्छी स्थिति मे लेकर आए उसके बाद नरेंद्र रायकवार के साथ 41 रन की साझेदारी कर 16.5 ओवर मे 5 विकेट के नुकसान पर 125 रन का लक्ष्य हासिल कर टीम को विजयी बनाया। एमपी पोस्टल की तरफ से मनोज शेट्टी ने 2 विकेट लिए जबकि मयंक, प्रियांश और महेन्द्र ने 1-1 विकेट लिया। अरुण और प्रियांश को सयुंक्त रूप से मेन ऑफ़ द मैच चुना गया। इन्हे वरिष्ठ क्रिकेटर और अम्पायर जीतेन्द्र भंडारी और आयोजन सचिव योगेन्द्र व्यास ने पुरुस्कृत किया।