स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग (बाबूजी) स्मृति 9th ऑल इंडिया मास्टर्स कप क्रिकेट टूर्नामेंट विभागीय ग्रुप : रोमांचक मैच मे एमपी पोस्टल ने सीजीएसटी को 9 विकेट से हराया जबकि डीजीपी इलेवन को वाक ओवर दिया गया
स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग (बाबूजी) की स्मृति मे आयोजित 9th मास्टर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता मे आज विभागीय ग्रुप में आज का मैच सीजीएसटी और एमपी पोस्टल के मध्य खेला गया। सीजीएसटी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन उनका यह निर्णय गलत साबित हुआ और मयंक की घातक गेन्दबाज़ी के आगे उनकी पूरी टीम 9.5 और में 30 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। प्रशांत ne10 रन बनाए जबकि सीजीएसटी का बाकी कोई भी बल्लेबाज दहेबका आंकड़ा पार नही कर सका। एमपी पोस्टल की तरफ से घातक गेंदबाजी करते हुए मयंक जैन ने 5रन देकर 7 विकेट लिए जबकि प्रियांश ने 9 रन देकर 3 विकेट लिए। महेंद्र मिश्रा ने 1 विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी एमपी पोस्टल की टीम ने 5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 36 रन बनाकर यह मैच 9 विकेट से जीत लिया। एमपी पोस्टल की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक भंडारी ने 25 और महेन्द्र मिश्रा ने 6 रन का योगदान दिया। मयंक जैन को शानदार गेन्दबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें एमपीसीए पेनल अम्पायर आशीष मिश्रा ने पुरस्कृत किया। एक अन्य विभागीय मैच मे जोकि डीजीपी इलेवन और भोपाल पुलिस के मध्य खेला जाना था उसमे डीजीपी इलेवन को वाक ओवर दिया गया क्योंकि भोपाल पुलिस की टीम मैदान मे ही नहीं आई।
आज के मैच
विभागीय ग्रुप
1. डीजीपी इलेवन विरुद्ध एमपी पोस्टल 8.30 सुबह
2. रेलवे मास्टर्स विरुद्ध भोपाल मास्टर्स 12.30 दोपहर