स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग (बाबूजी) स्मृति 9th ऑल इंडिया मास्टर्स कप क्रिकेट टूर्नामेंट : वेटरन ग्रुप मे आईपीसीए ने गुरु इलेवन ग्वालियर को और कॉर्पोरेट ग्रुप मे टीम स्कोप ने शेड़ो हॉक्स को हराया
स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग (बाबूजी) की स्मृति मे आयोजित 9th मास्टर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता मे कॉर्पोरेट ग्रुप मे आज का पहला मैच वेटरन ग्रुप मे गुरु इलेवन ग्वालियर और आईपीसीए के मध्य खेला गया जिसमें गुरु इलेवन ग्वालियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए। गुरु इलेवन ग्वालियर की तरफ से आशीष प्रसाद ने 39 रन, आशीष तनेजा ने 30 रन, मनीष शुक्ला ने 17 रन और पीसी रजक ने 13 रन का योगदान दिया। आईपीसीए की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जामरान और अरशद ने 2-2 विकेट लिए। जवाबी खेलने उतरी आईपीसीए की टीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर जेपी यादव के नाबाद 60 रन और समीर कुरेशी के नाबाद 31 रन की बदौलत 10.4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाकर यह मैच 9 विकेट से जीत लिया। जेपी यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें वरिष्ठ क्रिकेटर और पूर्व स्टेट लेबल अम्पायर श्री इक़बाल सिद्दीकी, बीडीसीए सहसचिव श्री मुजीबउद्दीन और जावेद हमीद ने पुरुस्कृत किया।
कॉर्पोरेट ग्रुप : टीम स्कोप विरुद्ध शेड़ो हॉक्स
वही इसी टूर्नामेंट मे कॉर्पोरेट ग्रुप मे आज का दूसरा मैच टीम स्कोप और शेड़ो हॉक्स के बीच खेला गया जिसमें टीम स्कोप ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 260 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम स्कोप की तरफ से अभिषेक गिरी ने शानदार शतक लगाते हुए नाबाद 108 रन बनाए जबकि रमीज खान ने 65 रन, लोकेश मालवीय ने 37 रन, हरदेश ने 19 रन और दानिश ने 15 रन का योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप मे 14 रन मिले। शेड़ो हॉक्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आदित्य ने 38 रन देकर ने 2 विकेट लिए जबकि विपिन और शुभम ने 1-1 विकेट लिया। जीशान अली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जवाबी पारी खेलने उतरी शेड़ो हॉक्स 8.3 ओवर में 52 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें अमन सिंघई ने 13 रन का योगदान दिया। बाक़ी का कोई भी खिलाडी दहाई का आंकड़ा पार नही कर पाया। अतिरिक्त के रूप मे भी 13 रन मिले। टीम स्कोप की तरफ से घातक गेन्दबाज़ी करते हुए रिज़वान ने 20 रन देकर 5 विकेट लिए जबकि ज़ीशान अली ने 11 रन देकर 4 विकेट लिए। दीपक मालवीय ने 1 विकेट लिया। अभिषेक गिरी और रिज़वान को सयुंक्त रूप से प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। उन्हें वरिष्ठ क्रिकेटर जीतेन्द्र भंडारी और बीडीसीए उपाध्यक्ष डॉ. सुशील सिंह ठाकुर ने पुरुस्कृत किया।
आज के मैच
विभागीय ग्रुप फाइनल 8.30 प्रातः
1. सीपीएमजी (पोस्टल) विरुद्ध डीजीपी इलेवन
वेटरन ग्रुप दोपहर 12.30
2. आईपीसीए विरुद्ध विदिशा