स्व. श्री कैलाश सारंग स्मृति आठवीं मास्टर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता : कॉर्पोरेट ग्रुप मे एम पी -03 इन ने जनचर्चा को 5 विकेट से हराया

Dec 16, 2024 - 20:43
 0  22
स्व. श्री कैलाश सारंग स्मृति आठवीं मास्टर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता : कॉर्पोरेट ग्रुप मे एम पी -03 इन ने जनचर्चा को 5 विकेट से हराया

स्थानीय ओल्ड केम्पीयन खेल मैदान पर स्पोर्ट्स एज और विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी के सयुंक्त तत्वाधान में स्व. श्री कैलाश सारंग स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत आठवीं मास्टर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता में आज कॉर्पोरेट वर्ग में जनचर्चा और MP03.In के बीच खेला गया जिसमें MP03.In ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। जनचर्चा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभम पांडे ने 41 रन, शुभम दुबे ने 36 रन, सृजन जुनेजा के 19 रन और राहुल के 11 रन की बदौलत 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 162 रन बनाएं। MP03.In की तरफ से गेंदबाजी करते हुए दीपक मालवीय ने 30 रन देकर 4 विकेट जबकि अंकित शर्मा ने 28 रन देकर 3 विकेट लिए। सय्यद सोनू और पीयूष ने 1-1 विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी MP03.In की टीम ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 163 रन बनाकर यह मैच 5 विकेट से जीत लिया। आसिफ अली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 74 रन, बिलाल पंडिया ने 33 रन, बासित दार ने 21 रन और सय्यद सोनू ने 13 रन बनाए। जनचर्चा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए राहुल, शुभम, अमेय, अम्बर और कन्नौजिया ने एक-एक विकेट लिया। आसिफ अली को आरएनटीयू मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें स्टेट पेनल अम्पायर आशीष मिश्रा और रोहित धाकड़ ने पुरुस्कृत किया। आज के मैच इंटरक्लब ग्रुप पहला सेमीफाइनल : एनसीसीसी रेड विरुद्ध अंकुर क्रिकेट अकादमी :- दोपहर 12.30 बजे 

निवेदक :योगेन्द्र व्यास 

आयोजन सचिव 

स्पोर्ट्स क्लब ऑफ़ भोपाल