हमारी सरकार बनी तो वापस लेंगे ईडी-CBI के मामले, कांग्रेस चीफ ने किया बड़ा दावा
कांग्रेस अध्यक्ष ने पटना में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा है कि अगर इंडी गठबंधन की सरकार बनी तो सीबीआई डीई के मामले वापस लिए जाएंगे. हालांकि जो कानून सम्मत केस हैं उन पर कार्रवाई जारी रहेगी
पटना में खड़गे ने किया दावा.
इंडी सरकार को लेकर किए दावे.
लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा कि अगर हमारी सरकार आती है तो सीबीआई और ईडी की ओर से जो मामले दर्ज किए गए हैं, उन्हें वापस लिए जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि जो मामले कानून सम्मत दर्ज किए गए हैं, वो चलेंगे. खड़गे ने इंडिया गठबंधन के पीएम चेहरे के सवाल के जवाब में खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री के चेहरे को लेकर कोई परेशानी नहीं है.
खड़गे ने कहा कि अलायंस के लोग बैठकर विचार करेंगे और जिनका नाम तय होगा, वह इंडिया गठबंधन की तरफ से देश का प्रधानमंत्री बनेगा. पहले भी हम लोगों ने गठबंधन की सरकार सफलतापूर्वक चलाई है और कई अच्छी योजनाएं भी लाई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनको झूठ बोलने का अधिकार प्राप्त है और बोलते रहते हैं. वे केवल धर्म और हिन्दू-मुसलमान की बात कर रहे हैं. बेरोजगारी और महंगाई तथा किए गए वादों को लेकर कुछ नहीं बोल रहे.
साभार