हरियाणा में अब 5 अक्टूबर को पड़ेंगे वोट, 8 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के साथ आएंगे नतीजे
बताया गया कि यह निर्णय बिश्नोई समुदाय के मतदान अधिकारों और उनकी परंपराओं का सम्मान करने के लिए लिया गया है. चुनाव आयोग ने इस बदलाव के माध्यम से इस परंपरा को मान्यता देने और सभी समुदायों के अधिकारों का सम्मान करने का प्रयास किया है.
चुनाव आयोग ने हरियाणा के विधानसभा चुनाव के मतदान दिन को 1 अक्टूबर 2024 से बदलकर 5 अक्टूबर 2024 कर दिया है. इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों की मतगणना की तारीख भी 4 अक्टूबर 2024 से बदलकर 8 अक्टूबर 2024 कर दी गई है.
बताया गया कि यह निर्णय बिश्नोई समुदाय के मतदान अधिकारों और उनकी परंपराओं का सम्मान करने के लिए लिया गया है, जो सदियों पुरानी परंपरा के तहत अपने गुरु जंभेश्वर की स्मृति में आशोज अमावस्या महोत्सव में भाग लेते हैं. चुनाव आयोग ने इस बदलाव के माध्यम से इस परंपरा को मान्यता देने और सभी समुदायों के अधिकारों का सम्मान करने का प्रयास किया है.
साभार