अंबाला, सोनीपत से पंचकूला तक हरियाणा निकाय चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत, उकला में हार गई
हरियाणा निकाय चुनाव रिजल्ट में बीजेपी का दबदबा कायम है. अंबाला नगर निगम, पंचकूला, सोनीपत से लेकर रेवाड़ी तक निकाय चुनाव में पार्टी को जीत मिली है.
हरियाणा नगर निकाय चुनाव रिजल्ट आ गया है. बीजेपी ने अंबाला, सोनीपत, पंचकूला से लेकर रेवाड़ी तक भारी जीत हासिल की है. हालांकि उकलाना में बीजेपी 23 साल की निर्दलीय प्रत्याशी के हाथों हार गई. सोनीपत में बीजेपी के राजीव जैन जीत गए हैं. वह दोबारा मेयर बनेंगे. वहीं अंबाला में भी कमल खिल गया है. अंबाला, पंचकूला और सोनीपत में महापौर और वार्ड पार्षदों के चुनाव के लिए, रेवाड़ी नगर परिषद में अध्यक्ष और पार्षदों के चुनाव के लिए और रोहतक जिले के सांपला, रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा में भाजपा जीती है. हिसार जिले के उकलाना की नगर समितियों में अध्यक्षों और पार्षदों के चुनाव में पार्टी को निराशा हाथ लगी. टोहाना, झज्जर, राजौंद, तरावड़ी, कनीना और साढौरा में नगर परिषदों और नगर समितियों के एक-एक वार्ड के लिए उपचुनाव भी पार्टी को कामयाबी मिली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी पार्टी के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की है
साभार