अब सनातन के नाम पर 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' पर निकलेंगे दिग्विजय सिंह, बोले- हर व्यक्ति का स्वागत

एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने वाहन पर ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ का स्टिकर लगाया है. उन्होंने समस्त सनातन धर्मावलंबियों से सत्य, धर्म, न्याय और स्वाभिमान के संकल्प के साथ यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है. यह यात्रा 20 अक्टूबर को विजयदशमी के अवसर पर उज्जैन से शुरू होकर अयोध्या तक जाएगी.

Oct 15, 2026 - 17:47
 0  2
अब सनातन के नाम पर 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' पर निकलेंगे दिग्विजय सिंह, बोले- हर व्यक्ति का स्वागत

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भोपाल में अपने वाहन पर ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ का स्टिकर लगाया. उन्होंने खुद अपने हाथों से यह स्टिकर चिपकाकर यात्रा की तैयारियों का मैसेज दिया. इसके साथ ही उन्होंने सभी लोगों से इस यात्रा से जुड़ने की अपील भी की है. जानकारी के मुताबिक, यह यात्रा 20 अक्टूबर को विजयदशमी के पर्व पर उज्जैन से शुरू होगी. यात्रा उज्जैन से निकलकर अयोध्या तक जाएगी. विजयदशमी को बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व माना जाता है. ऐसे में इस दिन यात्रा शुरू करने को काफी खास माना जा रहा है.

सनातन धर्मावलंबियों से की अपील

दिग्विजय सिंह ने सभी सनातन धर्मावलंबियों से इस यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है. उन्होंने कहा कि यह यात्रा सत्य, धर्म, न्याय और स्वाभिमान के संकल्प के साथ निकाली जा रही है. उनका कहना है कि इस संकल्प से जुड़ने के लिए हर व्यक्ति का स्वागत है. अपने संदेश के आखिर में दिग्विजय सिंह ने ‘जय सियाराम!’ लिखा. उनके इस संदेश को यात्रा के उद्देश्य और आस्था से जोड़कर देखा जा रहा है

यात्रा कहां से शुरू होगी

यात्रा उज्जैन से शुरू होकर अयोध्या तक जाएगी. अब तक यात्रा के पूरे रूट, पड़ाव, कुल अवधि और कार्यक्रम की डिटेल्ड जानकारी सामने नहीं आई है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में आयोजकों की ओर से पूरा कार्यक्रम जारी किया जाएगा. दिग्विजय सिंह की तरफ से की लगाई गाड़ी पर स्टिकर की तस्वीर और खबर सामने आने के बाद यात्रा को लेकर चर्चा तेज हो गई है. लोग जानना चाह रहे हैं कि यात्रा किन रास्तों से गुजरेगी और इसमें कौन-कौन शामिल होगा.

यात्रा की शुरुआत में अभी कुछ दिन बाकी हैं. तब तक कार्यकर्ता और समर्थक तैयारियों में जुट गए हैं. यात्रा से जुड़ी ताजा जानकारी आयोजकों की ओर से जारी की जाएगी.

साभार