किसानों के लिए अच्छी खबर, अमित शाह ने कर दिया ये बड़ा ऐलान

अमित शाह ने शनिवार को सोशल मीडिया पर किसानों के हित में तीन बड़े ऐलान किए हैं. उन्होंने MEP हटाने के फैसले पर जानकारी दी है.

Sep 14, 2024 - 17:35
 0  7
किसानों के लिए अच्छी खबर, अमित शाह ने कर दिया ये बड़ा ऐलान

बासमती चावल पर भी खत्म होगी MEP

अमित शाह ने सोशल मीडिया पर किए बड़े ऐलान

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य दिलाने के लिए निर्यात बढ़ा रही है ताकि उन्हें उनकी फसलों का अधिकतम मूल्य मिल सके.

शाह ने कहा कि सरकार ने किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए तीन महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं जिनमें प्याज और बासमती चावल का न्यूनतम निर्यात मूल्य (MEP) हटाना भी शामिल है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर लिखा, 'मोदी सरकार ने प्याज पर न्यूनतम निर्यात मूल्य (MEP) हटाने और निर्यात शुल्क को 40% से 20% करने का निर्णय लिया है। इससे प्याज का निर्यात बढ़ेगा, जिससे प्याज उत्पादक किसानों की आय में वृद्धि होगी

बासमती चावल पर भी MEP समाप्त करने का निर्णय

अमित शाह ने आगे कहा कि सरकार ने बासमती चावल पर भी MEP समाप्त करने का निर्णय लिया है, जिससे बासमती चावल के उत्पादक किसान इनका निर्यात करके अधिक मुनाफा प्राप्त कर पाएंगे.

साथ ही, मोदी सरकार ने कच्चे पाम, सोया और सूरजमुखी तेलों के आयात में ड्यूटी को 12.5% से 32.5% बढ़ाने व इनके रिफाइंड तेलों पर ड्यूटी को 13.75% से 35.75% करने का निर्णय लिया है. इससे भारत के सोयाबीन के किसानों को उनकी फसल का बेहतर दाम मिलेगा और उनकी आय बढ़ेगी.

साभार