छत्तीसगढ़ नगर निगम चुनाव में BJP की नई लिस्ट जारी, इन नेताओं मिली बड़ी जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव में आज नामांकन दाखिल के आखिरी दिन सभी जिलों में मुख्यालयों पर नगर नगर महापौर प्रत्याशियों ने पर्चा जमा किए. इस बीच भाजपा ने बड़ा दांव खेलते हुए सभी 10 सीटों पर नाव संचालक, सह-संचालक और समन्वयक नियुक्त किए हैं.
भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर 10 नगर निगम क्षेत्रों के लिए चुनाव संचालक, सह-संचालक और समन्वयक नियुक्त किए हैं. सांसद बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर का चुनाव संचालक और पूर्व मंत्री राजेश मूणत को सहसंचालक बनाया गया. पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, सच्चिदानंद उपासने और श्रीचंद सुन्दरानी को समन्वयक बनाया गया.
बिलासपुर के चुनाव संचालक विधायक अमर अग्रवाल, दुर्ग के डिप्टी सीएम विजय शर्मा, कोरबा के मंत्री लखनलाल देवांगन, अंबिकापुर के विधायक राजेश अग्रवाल, चिरमिरी के मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, धमतरी के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, राजनांदगांव के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जगदलपुर के मंत्री केदार कश्यप और रायगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी चुनाव संचालक बनाये गये.
भाजपा महापौर प्रत्याशी
भाजपा ने रायपुर नगर निगम महापौर प्रत्याशी के लिए मीनल चौबे, दुर्ग से अल्का बागमार, धमतरी से जगदीश रामू रोहरा, राजनांदगांव से मधुसूदन यादव, जगदलपुर से संजय पांडेय, रायगढ़ से जीवर्धन चौहान, कोरबा से संजू देवी राजपूत, बिलासपुर से पूजा विधानी, अंबिकापुर से मंजूषा भगत और चिरमिरी से रामनरेश राय को मैदान में उतारा है.
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी
इधर, कांग्रेस ने रायपुर निगम (सामान्य महिला) से दीप्ति प्रमोद दुबे को बिलासपुर निगम (ओबीसी) से प्रमोद नायक, दुर्ग नगर निगम (ओबीसी महिला) से प्रेमलता पोषण साहू, कोरबा निगम (सामान्य महिला) से उषा तिवारी, धमतरी निगम (सामान्य) से विजय गोलछा, रायगढ़ निगम (SC) से जानकी काटजू, अंबिकापुर निगम (ST) से अजय तिर्की, चिरमिरी निगम (सामान्य) से डॉ विनय जायसवाल, जगदलपुर निगम (सामान्य) से मलकीत सिंह गैदू और राजनांदगांव निगम (सामान्य) से निखिल द्विवेदी को प्रत्याशी बनाया है.
साभार