टीम इंडिया की बादशाहत बरकरार, ICC ने जारी की साल भर की रैंकिंग; पाकिस्तान का बुरा हाल
टी20 रैंकिंग में टीम इंडिया ने अव्वल नंबर की पोजीशन को बरकरार रखा है. वहीं पाकिस्तान की हालत खस्ता नजर आ रही है.
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मंगलवार (05 मई) को रैंकिंग का सालाना अपडेट जारी किया, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम पुरुष टी20 रैंकिंग के अदंर अव्वल नंबर पर है. मेन इन ब्लू ने अपनी पोजीशन को रिटेन किया. वहीं महिला टी20 रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर है. रैंकिंग में पाकिस्तान की हालत अच्छी नजर नहीं आई.
ताजा रैंकिंग, जिसमें मई 2025 के बाद खेले गए सभी मैचों को 100 फीसद और पिछले दो सालों के मैचों को 50 फीसद रेटिंग दी गई है. इसके अनुसार पुरुषों की तालिका में इंग्लैंड पर भारत की बढ़त 14 से घटकर 13 प्वाइंट्स रह गई है. दूसरी तरफ, महिलाओं की रैंकिंग में इंग्लैंड पर ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 18 से घटकर 12 प्वाइंट्स रह गई है.
टीम इंडिया की रैकिंग
इस साल की शुरुआत में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीम इंडिया 275 रेटिंग के साथ टी20 की सालाना रैंकिंग में पहले नंबर पर है. वहीं इंग्लैंड 262 रेटिंग के साथ दूसरे, ऑस्ट्रेलिया 258 रेटिंग के साथ तीसरे, न्यूजीलैंड 247 रेटिंग के साथ चौथे और दक्षिण अफ्रीका 244 रेटिंग के साथ पांचवें पायदान पर है.
खस्ता हालत में पाकिस्तान टॉप-5 से बाहर
इस रैंकिंग में पाकिस्तान टॉप-5 से बाहर छठे पायदान पर है. पाकिस्तान की रेटिंग 240 की है. टेबल में आगे बढ़ते हुए वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान आदि टीमें नजर आती हैं.
इटली को हुआ बंपर फायदा
इटली ने 2026 में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था. टीम ने टूर्नामेंट में नेपाल को 10 विकेट से हराकर बड़ा उलटफेर किया था. इस प्रदर्शन के दम पर टीम ने रैंकिंग में 3 पायदान की छलांग लगाई है. अब इटली 23वें पायदान पर पहुंच गई है.
रैंकिंग में घट गई टीमें
इस बार रैंकिंग में टीमों की संख्या घट गई है. पहले 102 टीमें मौजूद थीं. अब यह संख्या 98 पर पहुंच गई है. फिजी, गाम्बिया, ग्रीस और इजराइल को रैंकिंग से बाहर कर दिया गया है. तीनों ही टीमों ने पिछले 3 सालों में न्यूनतम 8 टी20 मैच नहीं खेले थे.
रैंकिंग की टॉप-10 टीमें
रैंकिंग टीम रेटिंग
1 भारत 275
2 इंग्लैंड 262
3 ऑस्ट्रेलिया 258
4 न्यूजीलैंड 247
5 साउथ अफ्रीका 244
6 पाकिस्तान 240
7 वेस्टइंडीज 233
8 बांग्लादेश 225
9 श्रीलंका 221
10 अफगानिस्तान 220
साभार