दमोह की घटना पर CM का बड़ा एक्शन, थाने में हुई थी भीषण झड़प, अब होगी मजिस्ट्रियल जांच

दमोह में हुई हिंसक झड़प के मामले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं. अपर कलेक्टर मीना मसराम, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी दमोह को मजिस्ट्रियल जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है.

Feb 5, 2024 - 16:04
 0  21
दमोह की घटना पर CM का बड़ा एक्शन, थाने में हुई थी भीषण झड़प, अब होगी मजिस्ट्रियल जांच

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक दिन पहले हुए तनाव के मामले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़ा एक्शन लिया है. सोमवार को सीएम ने दमोह मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद दमोह जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है. दमोह मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं. अपर कलेक्टर मीना मसराम, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी दमोह को मजिस्ट्रियल जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है. 

दमोह में देर शाम के बाद से रात भर तनाव के हालात बने रहे. शनिवार देर शाम दो पक्षों में जमकर हंगामा हुआ. दरअसल एक ग्राहक ने टेलर के पास कपड़े सिलने डाले थे, लेकिन जब ग्राहक टेलर के पास कपड़े लेने गया तो वो सिल नहीं पाए थे. इसी बात पर टेलर और ग्राहक के बीच विवाद हो गया. विवाद को देखते हुए दूसरा पक्ष बीच बचाव करने आया तो युवकों ने दूसरे पक्ष के साथ भी बदलूकी कर दी. युवक ये सब करने के बाद भाग गए और टेलर और दूसरे पक्ष के लोग कोतवाली पुलिस थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंच गए. जिसके बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज भी कर लिया. 

बढ़ता गया हंगामा

जब पुलिस थाने टीम गिरफ्तारी के लिए रवाना की गई, लेकिन इस बीच पीड़ित पक्ष भी थाने पहुंच गया. पुलिस ने पीड़ित पक्ष के लोगों को समझाते रही लेकिन हंगामा बढ़ता गया और कोतवाली पुलिस थाने में पुलिस के अफसरों और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्कामुक्की और तनातनी बढ़ गई. इसके बाद कोतवाली टीआई आनंद सिंह ने उन्हें रोका, जिसके बाद बवाल मच गया. आखिरकार पुलिस को बल प्रयोग करके लोगों को थाने के बाहर करना पड़ा. सैकड़ो लोगों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने सड़कों पर मार्च कर लोगों को खदेड़ा और रात भर पुलिस गश्त करती रही. 

40 लोगों पर दर्ज किया केस

इस मामले में जिले के एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा का कहना है कि मारपीट की जो घटना हुई उस पर और थाने में जो भी हुआ. इन दोनों ही मामलों में विधिवत कार्रवाई की जा रही है. कोतवाली थाना परिसर में हंगामा करने वाले वर्ग विशेष के चालीस लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है. इन लोगों पर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगा है. दरअसल शनिवार रात शहर की जेल मस्जिद के पास एक टेलर के साथ कुछ लोगों मारपीट की थी

साभार