फिर दादा बने शिवराज सिंह चौहान, घर में आया नन्हा 'अहान'; इला को मिला छोटा भाई

एमपी के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजी है. बेटे कुणाल और बहू रिद्धि के घर बेटे 'अहान' का जन्म हुआ है. शिवराज और साधना सिंह एक बार फिर दादा-दादी बने हैं.

Oct 8, 2026 - 17:08
 0  7
फिर दादा बने शिवराज सिंह चौहान, घर में आया नन्हा 'अहान'; इला को मिला छोटा भाई

आज परिवार के जीवन में सौभाग्य का नया सूरज उगा है। कुणाल और रिद्धि के घर बेटे का जन्म हुआ है, जिसका नाम ‘अहान’ रखा गया है. नन्हे अहान के आने से पूरे घर में खुशी और उत्साह का माहौल है. हर चेहरे पर मुस्कान और हर दिल में उमंग दिख रही है. इस खुशी को शेयर करते हुए परिवार के एमपी के केंद्रीय मंत्री कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि कुणाल और रिद्धि अब माता-पिता बन गए हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें और उनकी पत्नी साधना को एक बार फिर से दादा-दादी बनने का सौभाग्य मिला है. उनके लिए यह पल बेहद खास और इमोश्नल करने वाला है. उन्होंने इसे जीवन का सबसे सुंदर तोहफा बताया है.

बड़े पापा-बड़ी मम्मी बने कार्तिकेय और अमानत

इस खुशी में परिवार के बाकी सदस्य भी बराबर के साझीदार हैं. कार्तिकेय और अमानत अब बड़े पापा और बड़ी मम्मी बन गए हैं. परिवार की लाड़ली इला को भी प्यारा-सा भाई मिल गया है. छोटे भाई के आने से इला बेहद खुश है और पूरे घर में उत्सव जैसा माहौल है.

ईश्वर का अनमोल आशीर्वाद

परिवार के मुखिया ने कहा कि अहान की नन्ही-सी किलकारी ने पूरे घर को आनंद और प्यार से भर दिया है. उनके अनुसार यह उनके लिए भगवान का अनमोल आशीर्वाद है. घर के सभी सदस्य नन्हे मेहमान का दिल खोलकर स्वागत कर रहे हैं और उसे ढेर सारा प्यार और दुलार दे रहे हैं. परिवार में आने वाली हर नई जान अपने साथ नई उम्मीदें और नई खुशियां लेकर आती है और अहान के आने से भी घर में कुछ ऐसा ही अनुभव हो रहा है.

नाना-नानी को भी बधाई

इस खास मौके पर अहान के नाना-नानी बने संदीप जैन और स्वाति जैन को भी बहुत-बहुत बधाई दी गई. दोनों परिवारों में इस समय खुशी का माहौल है और रिश्तेदार तथा करीबी लोग लगातार बधाइयां दे रहे हैं. नन्हे अहान के स्वस्थ, सुखी और उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी की ओर से शुभकामनाएं दी जा रही हैं. परिवार को उम्मीद है कि यह नन्हा मेहमान अपनी मुस्कान से घर की खुशियों को हमेशा यूं ही बढ़ाता रहेगा

साभार