महाकुंभ भगदड़ में MP के श्रद्धालुओं के लिए CM मोहन ने बढ़ाई आर्थिक सहायता राशि, परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख

महाकुंभ में एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत पर सीएम यादव ने दुख जताते हुए सोशल मीडिया पोस्ट किया है. पोस्ट में मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख की आर्थिक मदद करने का ऐलान किया है.

Jan 31, 2025 - 17:17
 0  9
महाकुंभ भगदड़ में MP के श्रद्धालुओं के लिए CM मोहन ने बढ़ाई आर्थिक सहायता राशि, परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 में 29 जनवरी की सुबह अचानक भगदड़ मच गई थी. अचानक मची इस भगदड़ में लगभग 30 लोगों की मौत बताई जा रही है. जिसमें मध्य प्रदेश के 5 लोग भी शामिल थे. महाकुंभ में मध्य प्रदेश के 5 लोगों की मौत पर सीएम मोहन यादन ने दुख जताया है, साथ ही मृतकों के परिवारों को 4 लाख की आर्थिक सहायता का भी ऐलान किया है. यह रकम पहले 2-2 लाख थी जिसे बढ़ाकर अब 4 लाख कर दिया गया है. 

सीएम यादव का बयान

सीएम मोहन यादव ने ट्विटर पर पोस्ट कर लिखा कि, "प्रयागराज महाकुंभ में हुए अत्यंत पीड़ादायक हादसे में मध्य प्रदेश के अब तक पांच श्रद्धालुओं की मृत्यु की पुष्टि हुई है. सभी पांच श्रद्धालुओं की असमय दुखद मृत्यु पर परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि 2-2 लाख रुपये से बढ़ाकर 4-4 लाख रुपये करने के निर्देश करता हूं. दुःख की इस घड़ी में हमारी सरकार शोकाकुल परिजनों की हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है."

साभार