वैभव सूर्यवंशी T-20 में बनाएंगे WORLD RECORD, 11 छक्के लगाते ही रचेगें इतिहास, बन जाएंगे नंबर 1

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच 23 जुलाई को खेला जाएगा. जिम्बाब्वे के सबकी नजर वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी.

Jul 21, 2026 - 17:08
 0  16
वैभव सूर्यवंशी T-20 में बनाएंगे WORLD RECORD, 11 छक्के लगाते ही रचेगें इतिहास, बन जाएंगे नंबर 1

इंग्लैंड दौरे पर टी-20 में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला खामोश रहा था और तीन मैच में केवल 42 रन ही बना सके थे लेकिन अब वैभव जिम्बाब्वे दौरे पर इतिहास रचने की कोशिश करेंगे. वैभव जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में इंग्लैंड की असफलताओं को भूलकर नए सिरे के साथ आगाज करना चाहेंगे. वैभव के लिए जिम्बाब्वे दौरा काफी अहम है और सभी को उम्मीद है कि जिम्बाब्वे में वैभव तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर गदर मचा देंगे. वहीं, जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरजी में वैभव सूर्शवंशी के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. दरअसल, टी-20 में सबसे तेज 150 छक्के लगाने के लिए वैभव के तीन मैचों की टी-20 सीरीज में कुल 11 छक्के लगाने हैं. 11 छक्के लगाकर वैभव टी-20 में 150 छक्के पूरा कर लेंगे. 

सबसे तेज 150 छक्के लगाने का बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड

वैभव के पास टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 150 छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. वैभव ने अबतक टी-20 में 37 पारियों में कुल 139 छक्के लगाए हैं. वहीं, इस समय टी20 में सबसे तेज 150 छक्के लगाने का रिकॉर्ड यूएई के खिलाड़ी मोहम्मद वसीम के नाम है. मोहम्मद वसीम ने 66 पारी में 150 छक्के पूरे किए थे. वहीं, इस मामले में दूसरे नंबर पर इविन लुईस है.

इविन लुईस ने टी-20 में 150 छक्के 70 पारी में लगाए थे. तीसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं. गेल ने टी-20 में 150 छक्का 72 पारी में लगाने का कमाल किया था. यानी वैभव तीन मैचों में 11 छक्के लगा देते हैं तो टी-20 में सबसे तेज 150 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. भारत की ओर से सबसे तेज 150 छक्के लगाने का रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम है. सूर्या ने 86 पारी में 150 छक्के लगाए हैं. 

जिम्बाब्वे जाने से पहले की जमकर प्रैक्टिस

जिम्बाब्वे के दौरे पर जाने से पहले वैभव ने अपना पूरा समय राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेनिंग करते हुए बिताया है. ट्रेनिंग सेशन के दौरान वैभव ने शॉर्ट गेंद पर बल्लेबाजी करने को लेकर खूब प्रैक्टिस की है. दरअसल, इंग्लैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी की कमजोरी सामने आई थी, जब वह शॉर्ट गेंदों पर लगातार आउट हुए थे. ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जिम्बाब्वे के दौरे पर वैभव का अंदाज क्या रहता है. 

भारत के जिम्बाब्वे दौरा

मैच तारीख वेन्यू समय (IST)

पहला T20I 23 जुलाई, 2026 (गुरुवार) हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे शाम 4:30 बजे IST

दूसरा T20I 25 जुलाई, 2026 (शनिवार) हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे शाम 4:30 बजे IST

तीसरा T20I 26 जुलाई, 2026 (रविवार) हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे शाम 4:30 बजे IST

साभार