सियासी रण में सपा ने उतारे 9 प्रत्याशी, INDIA गठबंधन में अखिलेश की नहीं बनी बात
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने 9 प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है. पार्टी ने सोमवार को 3 नए उम्मीदवारों के साथ 9 उम्मीदवारों को लिस्ट जारी की. इसमें 6 उम्मीदवार पहले ही घोषित किए जा चुके थे.
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने 9 प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है. पार्टी ने सोमवार को 3 नए उम्मीदवारों के साथ 9 उम्मीदवारों को लिस्ट जारी की. इसमें 6 उम्मीदवार पहले ही घोषित किए जा चुके थे. सपा नेता यश भारतीय ने कहा कि सूची में 6 प्रत्याशियों उम्मीदवारों के नामों का पहले ही एलान हो गया था. बस तीन नए नाम इस लिस्ट में जोड़े गए हैं.
समाजवादी पार्टी ने निवाड़ी की पूर्व विधायक मीरा दीपक यादव को भी टिकट दिया है. उन्हें निवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है. यश भारतीय बताया कि अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पार्टी फिलहाल मध्य प्रदेश में सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है
किसे कहां से मिला टिकट
मीरा दीपक यादव- निवाड़ी विधानसभा
बृजगोपाल पटेल उर्फ बबलू पटेल- राजनगर
डीआर राहुल (अहिरवार) - भाण्डेर
विश्वनाथ सिंह मरकाम - धौहानी
श्रवण कुमार सिंह गोंड -चितरंगी
लक्ष्मण तिवारी - सिरमौर
डॉ. मनोज यादव -बिजवार
महेश सहारे -कटंगी
रामप्रताप सिंह यादव -सीधी
भाजपा-कांग्रेस भी उतार चुकीं प्रत्याशी
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 17 नवंबर को होगा. इसके लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने प्रत्याशियों का ऐलान करना शुरू कर दिया है. भाजपा अब तक 136 और कांग्रेस 144 सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतार चुकी हैं. समाजवादी पार्टी ने अब तक 9 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में सपा को मध्य प्रदेश में एक सीट पर सफलता मिली थी. सपा ने छतरपुर जिले की विजापुर सीट से जीत दर्ज की थी