सेना के सपोर्ट में भारतीय खिलाड़ी, रोहित, सहवाग और नीरज चोपड़ा ने तारीफ में कही ऐसी बात

भारतीय खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके भारतीय सेना को सपोर्ट किया है। नीरज चोपड़ा ने कहा है कि हमें अपने बहादुर भारतीय सशस्त्र बलों पर गर्व है।

May 9, 2025 - 19:43
 0  13
सेना के सपोर्ट में भारतीय खिलाड़ी, रोहित, सहवाग और नीरज चोपड़ा ने तारीफ में कही ऐसी बात

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपनी चरम सीमा पर है। पाकिस्तान ने जम्मू और जैसलमेर में ड्रोन से हमले किए। भारत के एयर स्पेस डिफेंस सिस्टम ने इन हमलों को विफल कर दिया और पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के चार हवाई ठिकानों पर हमले किए। इससे पहले भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था, जिनमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा के ठिकाने भी शामिल थे। अब भारतीय खिलाड़ियों ने ट्वीट करके भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाया है।

भारतीय सेना पर है गर्व: रोहित शर्मा 

रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि हर गुजरते पल के साथ, हर फैसले के साथ मुझे हमारी भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना और भारतीय नौसेना पर बेहद गर्व महसूस होता है। हमारे योद्धा हमारे देश के गौरव के लिए खड़े हैं। हर भारतीय के लिए जिम्मेदार होना और किसी भी फर्जी खबर को फैलाने या उस पर विश्वास करने से बचना अहम है। सभी सुरक्षित रहें। ऑपरेशन सिंदूर, जय हिंद

ओलंपिक में दो पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने एक्स पर पोस्ट किया कि हमें अपने बहादुर भारतीय सशस्त्र बलों पर गर्व है जो आतंकवाद के खिलाफ हमारे देश के लिए लड़ रहे हैं। आइए अपनी भूमिका निभाएं और इस दौरान सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिशानिर्देशों का पालन करें।

सशस्त्र बलों का साहस राष्ट्र की आत्मा है: पीवी सिंधु

ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने पोस्ट किया कि भारतीय सशस्त्र बलों के बहादुर पुरुषों और महिलाओं के लिए। आपका साहस, अनुशासन और बलिदान हमारे राष्ट्र की आत्मा हैं। ऑपरेशन सिंदूर जैसे क्षणों में, हमें उस मौन शक्ति और निस्वार्थ सेवा की याद आती है जो हमारे तिरंगे को ऊंचा रखती है। भारत आपके साथ खड़ा है। जय हिंद।

भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि पाकिस्तान ने युद्ध का विकल्प तब चुना है जब उनके पास चुप रहने का मौका था। वे अपनी आतंकवादी संपत्तियों को बचाने के लिए आगे बढ़े हैं, उनके बारे में इतना कुछ बोलते हैं। हमारी सेनाएं सबसे उचित तरीके से जवाब देंगी, जिसे पाकिस्तान कभी नहीं भूलेगा।

सशस्त्र बलों की शिखर धवन ने तारीफ की

शिखर धवन ने भी भारतीय सशस्त्र बलों की तारीफ की। धवन ने ट्वीट किया कि हमारी सीमाओं की इतनी मजबूती से रक्षा करने और जम्मू पर ड्रोन हमले को रोकने के लिए हमारे बहादुर दिलों को सम्मान। भारत मजबूत है। जय हिंद।

पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने कहा कि आइए हम सभी अपने बहादुर भारतीय सशस्त्र बलों के पीछे खड़े हों क्योंकि वे हमारे देश की रक्षा करते हैं। हम हमेशा आपके साथ हैं।

साभार