सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, श्रीलंका को 302 रनों से हराया

टीम इंडिया ने श्रीलंका को 302 रन से हरा दिया है. भारत ने लगातार सातवां मैच जीता और सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बनी. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 357 रन बनाए. इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 55 रन पर सिमट गई.

Nov 2, 2023 - 22:45
 0  20
सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, श्रीलंका को 302 रनों से हराया

शमी ने झटके 5 विकेट

गिल ने बनाए 92 रन

टीम इंडिया ने श्रीलंका को 302 रन से हरा दिया है. भारत ने लगातार सातवां मैच जीता और सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बनी. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 357 रन बनाए. इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 55 रन पर सिमट गई.

इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 357 रन बनाए. शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 92 रन की पारी खेली. वहीं, विराट कोहली ने 88 और श्रेयस अय्यर ने 82 रन बनाए. श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने पांच विकेट लिए. इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम सिर्फ 55 रन बना पाई. सबसे ज्यादा 14 रन कसून रजिता ने बनाए. उनके अलावा महीश तीक्ष्णा और एंजेलो मैथ्यूज ने 12-12 रन बनाए. श्रीलंका के पांच बल्लेबाज शून्य के स्कोर पर आउट हुए. वहीं, आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए. भारत के लिए मोहम्मद शमी ने पांच विकेट लिए. मोहम्मद सिराज ने तीन और जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया.

साभार