स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग (बाबूजी) स्मृति 9th ऑल इंडिया मास्टर्स कप क्रिकेट टूर्नामेंट : वेटरन ग्रुप मे अतुल खरे के दोहरे प्रदर्शन से भोपाल मास्टर्स ने रेलवे मास्टर्स को 19 रन से हराकर किया फ़ाइनल मे प्रवेश

Apr 8, 2026 - 20:04
 0  5
स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग (बाबूजी) स्मृति 9th ऑल इंडिया मास्टर्स कप क्रिकेट टूर्नामेंट : वेटरन ग्रुप मे अतुल खरे के दोहरे प्रदर्शन से भोपाल मास्टर्स ने रेलवे मास्टर्स को 19 रन से हराकर किया फ़ाइनल मे प्रवेश

स्व. श्री कैलाश नारायण सारंग (बाबूजी) की स्मृति मे आयोजित 9th मास्टर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता मे वेटरन ग्रुप मे आज का मैच भोपाल मास्टर्स और रेलवे मास्टर्स के मध्य खेला गया जिसमें भोपाल मास्टर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए जिसमे अतुल खरे ने 35 रन, पुष्पेंद्र चौहान और दिलीप गंगवानी ने 23-23 रन, सुनील अहिरवार ने 19 रन, शैलेश पटेल ने 12 रन और सोनू प्रजापति ने 10 रन का योगदान दिया। रेलवे मास्टर्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रवि नरवरे ने 32 रन देकर 3 विकेट लिए। जबकि और ओसाफ उर रहमान ने 21 रन देकर 2 विकेट लिए। शादाब तबरेज और शांति दुबे ने 1-1 विकेट लिया जवाबी पारी खेलने उतरी रेलवे मास्टर्स की टीम अतुल खरे की घातक गेन्दबाज़ी के आगे 19.3 ओवर में 134 रन बनाकर ढेर हो गई और यह मैच 19 रन से हार गई। रेलवे मास्टर्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रविंद्र सिंह ने 36 रन, विवेक परिहार और जावेद खान ने 20-20 रन, फुरकान ने 13 रन और शादाब खान ने 10 रन का योगदान दिया। भोपाल मास्टर्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अतुल खरे ने 17 रन देकर 5 विकेट लिए जबकि ब्रह्मा ने 34 रन देकर 2 विकेट लिए। प्रदीप सोनू और पुष्पेंद्र ने 1-1 विकेट लिया। अतुल खरे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें वरिष्ठ क्रिकेटर और एनआईएस कोच श्री शैलेश शुक्ला और बीडीसीए के उपाध्यक्ष डॉ सुशील सिंह ठाकुर ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश पैरा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ विवेक परिहार और वरिष्ठ क्रिकेटर मुबारक खान भी मौजूद थे।

आज का मैच वेटरन ग्रुप फाइनल प्रातः 8.30

भोपाल मास्टर्स विरुद्ध आईपीसीए