1 मई को अयोध्या जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, करेंगी रामलला के दर्शन, सरयू आरती में होंगी शामिल

रामलला के दर्शन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हनुमानगढ़ी भी जाएंगी और शाम को सरयू आरती में शामिल होंगी.

Apr 30, 2024 - 19:33
 0  1
1 मई को अयोध्या जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, करेंगी रामलला के दर्शन, सरयू आरती में होंगी शामिल

अयोध्या मंदिर में दर्शन करेंगी द्रोपदी मुर्मू.

सरयू आरती में भी शामिल होंगी राष्ट्रपति.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 मई को अयोध्या में जाएंगी. अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगी. इसके बाद वो हनुमानगढ़ी भी जाएंगी और शाम को सरयू आरती में शामिल होंगी. 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हुआ था. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा देश और दुनिया के हजारों गणमान्य लोग उपस्थित थे. देशभर में इस दिन को बेहद धूमधाम के साथ मनाया गया था. 

मंदिर में राष्ट्रपति के स्वागत में श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा, सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्य आनंदीबेन पटेल मौजूद रह सकते हैं. राष्ट्रपति मुर्मू के अयोध्या कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में आ गए हैं. राष्ट्रपति के 1 मई शाम को विशेष विमान से अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है.

साभार