50 रुपए महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, उज्जवला वाले सिलेंडर पर भी बढ़े दाम, जानें नए रेट

सरकार ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर 50 रुपए की बढ़ोतरी की. सोमवार को पेट्रोल मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी जानकारी दी.

Apr 7, 2025 - 16:57
 0  13
50 रुपए महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, उज्जवला वाले सिलेंडर पर भी बढ़े दाम, जानें नए रेट

सरकार ने पेट्रोल-डीजर पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने बाद से अब LPG गैस सिलेंडर दाम में बढ़ोतरी की है. सरकार ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर 50 रुपए की बढ़ोतरी की. सोमवार को पेट्रोल मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर और उज्जवला स्कीम दोनों के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जिसकी नई कीमत आज रात 12 बजे से लागू होंगी. 

बता दें कि अभी गैस सिलेंडर 808 रुपए में मिलता है. दाम बढ़ने के बाद कीमत 858 रुपए हो जाएगी. 

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, एलपीजी के प्रति सिलेंडर की कीमत 50 रुपये बढ़ेगी. 500 से यह 550 (PMUY लाभार्थियों के लिए) हो जाएगी और अन्य के लिए यह 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो जाएगी. यह एक ऐसा कदम है जिसकी हम आगे चलकर समीक्षा करेंगे. हम हर 2-3 सप्ताह में इसकी समीक्षा करते हैं. इसलिए, आपने जो उत्पाद शुल्क में वृद्धि देखी है, उसका बोझ पेट्रोल और डीजल पर उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा. उस उत्पाद शुल्क वृद्धि का उद्देश्य तेल विपणन कंपनियों को 43,000 करोड़ रुपये की भरपाई करना है, जो उन्हें गैस के हिस्से पर हुए नुकसान के रूप में हुआ है

साभार