8 नए खिलाड़ियों की टीम इंडिया में एंट्री, अब 4 नवंबर को न्यूजीलैंड से होगा मैच

4 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच फिर से भिड़ंत देखने को मिलेगी. इस बार टीम इंडिया में 8 नए खिलाड़ी दिखेंगे.

Nov 2, 2026 - 16:57
 0  3
8 नए खिलाड़ियों की टीम इंडिया में एंट्री, अब 4 नवंबर को न्यूजीलैंड से होगा मैच

भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम की. श्रेयस अय्यर की अगुवाई टीम इंडिया ने टी20 सीरीज पर कब्जा किया. अब टीम इंडिया का अगला मिशन वनडे सीरीज होगी. 4 नवंबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. टी20 टीम से तुलना करें तो वनडे सीरीज में 8 नए खिलाड़ी दिखेंगे. 

टी20 सीरीज में एक्शन में दिखे वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, संजू सैमसन, प्रिंस यादव, मयंक यादव, भुवनेश्वर कुमार और वरुण चक्रवर्ती वनडे सीरीज में एक्शन नहीं दिखेंगे. अब शुभमन गिल की कप्तानी में विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, अंशुल कंबोज, केएल राहुल, गुरनूर बराड़ और मोहम्मद सिराज वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड से लोहा लेंगे.

पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने तीन टीमों का एलान किया है. पहले वनडे के लिए अलग टीम है. दूसरे और तीसरे वनडे के लिए अलग टीम है. वहीं चौथे और पांचवें वनडे के लिए अलग टीम है. पहले तीन वनडे मैचों में शुभमन गिल कप्तानी करेंगे. वहीं चौथे और पांचवें वनडे में श्रेयस अय्यर टीम को लीड करेंगे. 

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिए टीम इंडिया- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, नमन धीर, ऋतुराज गायकवाड़, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अंशुल कंबोज, केएल राहुल, ईशान किशन, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी डार, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव 

दूसरे और तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, नमन धीर, ऋतुराज गायकवाड़, अक्षर पटेल, अंशुल कंबोज, केएल राहुल, ईशान किशन, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी डार, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव

चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम इंडिया- श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, नमन धीर, ऋतुराज गायकवाड़, अक्षर पटेल, ईशान किशन, कुमार कुशाग्र, आकिब नबी डार, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव

भारत और न्यूजीलैंड की पांच मैचों की वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल 

पहला वनडे- 4 नवंबर (ऑकलैंड), भारतीय समय के अनुसार सुबह साढ़े 7 बजे से

दूसरा वनडे- 7 नवंबर (वेलिंग्टन), भारतीय समय के अनुसार सुबह साढ़े 7 बजे से

तीसरा वनडे- 10 नवंबर (हैमिल्टन), भारतीय समय के अनुसार सुबह साढ़े 7 बजे से

चौथा वनडे- 13 नवंबर (बे ओवल), भारतीय समय के अनुसार सुबह साढ़े 7 बजे से

पांचवां वनडे- 15 नवंबर (बे ओवल), भारतीय समय के अनुसार सुबह साढ़े 7 बजे से

साभार