CGBSE 10th 12th 2024 Datesheet: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं की डेटशीट जारी, 2 मार्च से शुरू होंगे पेपर

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक, कक्षा 10 की परीक्षाएं 2 मार्च को हिंदी के पेपर के साथ शुरू होंगी.

Dec 28, 2023 - 20:24
 0  19
CGBSE 10th 12th 2024 Datesheet: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं की डेटशीट जारी, 2 मार्च से शुरू होंगे पेपर

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीजीबीएसई) ने आज कक्षा 10, 12 के लिए बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है. स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट - cgbse.nic.in से एग्जाम शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं.

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक, कक्षा 10 की परीक्षाएं 2 मार्च को हिंदी के पेपर के साथ शुरू होंगी और 21 मार्च, 2024 को खत्म होंगी. कक्षा 12 के लिए, परीक्षाएं 1 मार्च, 2024 से 23 मार्च 2024 तक आयोजित की जाएंगी.

परीक्षाएं सुबह 9:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होंगी. स्टडेंट्स को सुबह 9 बजे तक अपने निर्धारित डेस्क पर बैठने के लिए कहा गया है क्योंकि आंसर सीट सुबह 9:05 बजे तक बांट दी जाएंगी और पेपर सुबह 9:10 बजे तक बांट दिए जाएंगे.

2023 में, कक्षा 10 (हाई स्कूल) की परीक्षाएं 2 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित की गईं. कक्षा 12 (उच्च माध्यमिक) की परीक्षाएं 1 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित की गईं. ओपन स्कूल के स्टूडेंट्स के लिए उच्चतर माध्यमिक परीक्षाएं 26 मार्च से 2 मई तक आयोजित की गईं और हाईस्कूल की परीक्षाएं 1 अप्रैल से 2 मई तक आयोजित की गई थीं. इस बीच, छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीजीबीएसई) ने घोषणा की है कि प्रैक्टिकल परीक्षा और प्रोजेक्ट वर्क 10 जनवरी, 2024 से 31 जनवरी, 2024 तक पूरा किया जाएगा. 

12वीं की डेटशीट

साभार