IPL 2026 में अब तक सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले बल्लेबाज, टॉप-3 में विराट कोहली शामिल
IPL 2026 में जमकर छक्के लग रहे हैं, लेकिन चौके जड़ने के मामले में गुजरात के सलामी बल्लेबाज को कोई सानी नहीं हैं। इस सीजन सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले टॉप-3 बल्लेबाजों में विराट कोहली भी शुमार हैं। आइए जानते हैं IPL 2026 में अब तक सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले बल्लेबाज कौन से हैं..
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स भले ही प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी, लेकिन उनकी टीम के धाकड़ बल्लेबाज संजू सैमसन IPL 2026 में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शुमार है। संजू ने 14 मैचों में 53 चौके जड़ने का कारनामा किया।
इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर संयुक्त रुप से 2 बल्लेबाज शामिल हैं। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और SRH के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन ने बराबर चौके जड़े हैं। दोनों के बल्ले से अबतक 57-57 चौके आ चुके हैं।
IPL 2026 में सबसे ज्यादा चौके जड़ने के मामले में दूसरे पायदान पर RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैं। कोहली इस सीजन 14 मैचों में 59 चौके लगा चुके हैं। कोहली टॉप पर कब्जा करने के बेहद करीब हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ 4 चौकों की दरकार है।
गुजरात टाइटंस के धाकड़ बल्लेबाज साई सुदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2026 में अब तक सबसे ज्यादा जड़ने वाले चौके बल्लेबाज हैं। साई सुदर्शन ने 14 मैचों में 62 चौके जड़े हैं। हालांकि, उनके बल्ले से इस सीजन 29 छक्के भी आ चुके हैं।
साभार