MP बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा का टाइम टेबल बदला; अब इस तारीख को होंगी परीक्षा
माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश ने शिक्षण सत्र 2025-26 के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली हाईस्कूल (10वीं) एवं हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षाओं के लिए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है. साथ ही विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे केवल मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर उपलब्ध समय-सारणी को ही मान्य समझें और किसी भी अफवाह से बचें.
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश (MP Board) ने शिक्षण सत्र 2025-26 के अंतर्गत आयोजित होने वाली हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षाओं के लिए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है. माध्यमिक शिक्षा मंडल के अनुसार, कुछ विषयों की परीक्षा तिथियों में आंशिक बदलाव विद्यार्थियों के हित में किया गया है. शिक्षा मंडल ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे संशोधित समय-सारणी विद्यार्थियों तक अनिवार्य रूप से पहुंचाएं और विद्यालय परिसर में सूचना पटल पर प्रदर्शित करें. साथ ही विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे केवल मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर उपलब्ध समय-सारणी को ही मान्य समझें और किसी भी अफवाह से बचें.
अब ऐसा है 10वीं का टाइम टेबल MP Board Time Table 2026 Class 10th
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश की संशोधित समय-सारणी के अनुसार, हाईस्कूल की हिन्दी विषय की परीक्षा अब 6 मार्च 2026 (शुक्रवार) को होगी, जबकि पहले यह 11 फरवरी 2026 (बुधवार) को निर्धारित थी.
12वीं का टाइम टेबल ये रहा MP Board Time Table 2026 Class 12th
इसी तरह माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश की हायर सेकेंडरी परीक्षा में उर्दू/मराठी की परीक्षा 6 मार्च 2026 (शुक्रवार) को और हिन्दी की परीक्षा 7 मार्च 2026 (शनिवार) को आयोजित की जाएगी. पहले ये परीक्षाएं क्रमशः 9 फरवरी और 7 फरवरी को होनी थीं.
सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होंगी परीक्षाएं
मंडल ने स्पष्ट किया है कि अन्य विषयों की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी. सभी परीक्षाएं सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएंगी.
साभार