MP में वोटिंग से पहले बीजेपी की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, 35 बागी नेताओं को पार्टी से निकाला, देखिए लिस्ट

कांग्रेस के बाद अब मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी से बगावत करने वालों पर भाजपा भी सख्त हो गई है. शनिवार को पार्टी ने 36 बागी नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित करने का आदेश जारी कर दिया.

Nov 5, 2023 - 19:11
 0  24
MP में वोटिंग से पहले बीजेपी की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, 35 बागी नेताओं को पार्टी से निकाला, देखिए लिस्ट

कांग्रेस के बाद अब मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी से बगावत करने वालों पर भाजपा भी सख्त हो गई है. शनिवार को पार्टी ने 36 बागी नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित करने का आदेश जारी कर दिया. इसमें पेशाब कांड के बाद चर्चा में आए सीधी से विधायक केदार शुक्ला, पूर्व विधायक और मुरैना से मंत्री रुस्तम सिंह, चाचौड़ा से पूर्व विधायक ममता मीणा आदि का नाम भी शामिल है.

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के टिकट वितरण के बाद काफी बगावत देखने को मिली थी. कई दावेदारों ने टिकट न मिलने पर उम्मीदवारों का विरोध किया था. इसके साथ ही निर्दलीय लड़ने का फैसला कर नामांकर दाखिल कर दिया.

देखिए पूरी लिस्ट 

- सीधी से विधायक केदार शुक्ला, 

- पूर्व विधायक और मुरैना से मंत्री रुस्तम सिंह

- चाचौड़ा से पूर्व विधायक ममता मीणा

- टीकमगढ़ से पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव

- अटेर से पूर्व विधायक मुन्ना सिंह भदौरिया

- पूर्व विधायक संतोष जोशी, 

- लहार से पूर्व विधायक रसाल

- बुरहानपुर से हर्षवर्धन सिंह चौहान

- श्योपुर से बिहारी सिंह सोलंकी

- मुरैना से राकेश सिंह गुर्जर

- राजनगर से घासीराम पटेल

- मलहरा से करन लोधी

- निवाड़ी नंदराम कुशवाह

- दमोह से शिवचरण पटेल

- गुनौर से अनीता बागरी

  • चित्रकुट से सुभाष शर्मा डॉली
  • सतना से रत्नाकर चतुर्वेदी
  • - रैगांव से रानी बागरी
  • - सिंगरौली से चंद्रपताप विश्वकर्मा
  • - जयसिंह नगर से फूलवती
  • - अनूपपुर से छोटे सिंह
  • - मुड़वारा से ज्योति दीक्षित
  • - बड़वारा से गीता सिंह
  • - मुड़वारा से संतोष शुक्ला
  • - सौंसर से प्रदीप ठाकरे
  • - होशंगाबाद से भगवती चौरे
  • - हरदा से सुरेंद्र जैन
  • - मांधाता से शिवेंद्र तोमर
  • - नेपानगर से रतिलाल चिल्हात्रे
  • - अलीराजपुर से सुरेंद्र ठकराल
  • - जोबट से माधव सिंह डाबर
  • - देपालपुर से राजेंद्र चौधरी
  • - सुसनेर से संतोष जोशी
  • - महीदपुर से प्रताप आर्य
  • - बड़नगर से कुलदीप बना ओर जावद से सुराना बाई शामिल है.

कांग्रेस ने भी किया निष्कासित

बीजेपी से पहले कांग्रेस की बात को ना मानने वाले 39 बागी नेताओं को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था. ये सभी कांग्रेस से बगावत करके निर्दलीय प्रत्याशियों के तौर पर चुनावी मैदान में उतर गए हैं. अब पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के आदेश पर इन सभी बागी नेताओं को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है.

साभार