भारत ने साउथ अफ्रीका को 243 रन से हराया, विराट के बाद चमके रवींद्र जडेजा
भारत ने साउथ अफ्रीका को 243 रनों से हराया है. विराट के शतक के बाद जडेजा ने 5 तो कुलदीप और शमी ने दो विकेट झटके. ये भारत की लगातार सातवीं जीत है.
विराट कोहली ने जड़ा 49वां शतक
जडेजा ने लिया 5 विकेट
अपने जन्मदिन पर सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों की बराबरी करने वाले विराट कोहली, पांच विकेट लेने वाले रविंद्र जडेजा और बाकी गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर भारत ने ‘फाइनल की ड्रेस रिहर्सल’ माने जा रहे मैच में रविवार को दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से हराकर विश्व कप में लगातार आठवीं एकतरफा जीत दर्ज की .
शीर्ष दो टीमों के मुकाबले में कोहली (नाबाद 101) और श्रेयस अय्यर (77) के बीच 134 रन की साझेदारी के दम पर भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 326 रन बनाये . श्रीलंका के खिलाफ पिछले मैच में 302 रन से मिली जीत में शतक से 12 रन से चूके कोहली ने आखिरकार यहां अपने 289वें मैच में 277वीं पारी में 49वां शतक जमाया .
साभार