MPPSC ने निकाली असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, मिलेगी बंपर सैलरी! इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 2117 पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार 27 फरवरी से 26 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 2117 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए 27 फरवरी से 26 मार्च 2025 तक आवेदन किए जा सकेंगे. उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री और NET/SLET/SET या PhD की डिग्री होनी चाहिए. चयनित उम्मीदवारों को एकेडमिक पे लेवल-10 के अनुसार 57,700 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा. इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष (गैर-निवासी उम्मीदवारों के लिए 33 वर्ष तक) के बीच तय की गई है.
27 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 फरवरी दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. जिसमें इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 26 मार्च 2025 दोपहर 12 बजे तक फॉर्म भर सकेंगे. आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.mponline.gov.in या www.mppsc.mp.gov.in पर जाना होगा.
वैकेंसी डिटेल्स आप नीचे देख सकते हैं-
कंप्यूटर एप्लिकेशन-07
बॉटनी-190
केमिस्ट्री-199
मैथिमेटिक्स -177
फिजिक्स-186
ज्यूलॉजी-187
हिन्दी-113
पॉलिटिकल साइंस-124
इकोनॉमिक्स-130
इंग्लिश-96
हिस्ट्री-97
कॉमर्स- 111
कंप्यूटर साइंस-87
सोशियोलॉजी-92
जियोग्राफी-96
उर्दू- 03
स्टेटिस्टिक्स- 08
जियोलॉजी-15
संस्कृत प्राचार्य- 02
म्यूजिक-02
संस्कृत लिट्रेचर- 03
संस्कृत व्याकरण-01
योग विज्ञान-01
मराठी-01
संस्कृत ज्योतिष- 01
वेदा- 01
स्पोर्ट्स ऑफिसर-187
टोटल-2117
आयुसीमा और सैलरी
असिस्टेंट प्रोफेसर की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और एमपी के निवासियों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है. जबकि गैर निवासियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष निर्धारित की गई है. सैलरी की बात करें तो एकेडमिक पे लेवल-10 के मुताबिक 57,700 रुपये प्रति महीने सैलरी दी जाएगी.
साभार