SIR में फर्जी आपत्ति से बवाल, कांग्रेस ने कड़ी कार्रवाई की मांग, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

एस.आई.आर में फर्जी आपत्तियां लेकर नाम काटे जाने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने ज्ञापन सौंपा और निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुनियोजित तरीके से मतदाताओं और शासकीय कर्मचारियों को परेशान करने के उदेश्य से फर्जी आपत्ति लगाने का काम किया जा रहा है.

Feb 2, 2026 - 20:42
 0  5
SIR में फर्जी आपत्ति से बवाल, कांग्रेस ने कड़ी कार्रवाई की मांग, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

 धार जिले के धरमपुरी में एसआईआर में फर्जी आपत्तियां लगाकर नाम काटे जाने के विरोध में आज सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र में एस.आई.आर. सर्वेक्षण का कार्य बीएलओ के माध्यम से पूरा किया जा चुका है. इस दौरान भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के बूथ लेवल एजेंटों के हस्ताक्षर पंचनामे पर लिए गए थे. इसके बावजूद अब नगर धरमपुरी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं पर फार्म-7 के जरिए कथित रूप से फर्जी और आधारहीन आपत्तियां दर्ज की जा रही है.

कांग्रेस का आरोप, 'मताधिकार से वंचित करने का प्रयास'

कांग्रेस का आरोप है कि 15 से 20 किलोमीटर दूर रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता ऐसे मतदाताओं पर आपत्तियां लगा रहे हैं, जिन्हें वो व्यक्तिगत रूप से जानते तक नहीं हैं. कांग्रेस ने इसे मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित करने का प्रयास बताया है

कांग्रेस की ये मांग

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह एक पूर्व नियोजित षड्यंत्र है, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया प्रभावित हो रही है और बीएलओ को भी अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है. यदि फार्म-7 की आपत्तियां सही पाई जाती हैं, तो संबंधित बीएलओ की जवाबदेही तय की जाए और यदि आपत्तियां फर्जी हैं, तो आपत्ति दर्ज कराने वालों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए.

इसके साथ ही कांग्रेस ने यह भी मांग की है कि आपत्ति लगाने वालों के नाम सार्वजनिक किए जाए झूठी आपत्तियों पर एफआईआर दर्ज हो और निर्वाचन अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्थिति स्पष्ट करें.

साभार