अगर सौरव गांगुली मेरे कप्तान होते तो 500 विकेट लेता', दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज का छलका दर्द
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने एक सनसनीखेज बयान देते हुए कहा कि अगर सौरव गांगुली उनके कप्तान होते तो उनके 500 विकेट होते और वे पांच साल और खेल पाते.
सौरव गांगुली को भारत का सबसे महान कप्तान क्यों माना जाता है, इसका उदाहरण हमें लगातार मिलते रहता है. गांगुली एक ऐसे कप्तान के तौर पर जाने गए जो टैलेंटेड खिलाड़ियों पर हमेशा भरोसा करके उन्हें लगातार मौका देते थे. यही कारण है कि आज भी युवराज सिंह या फिर हरभजन सिंह को जब भी मौका मिलता है तो गांगुली के लिए अपना आभार जताते रहते हैं. लेकिन अब दूसरे देशों के पूर्व खिलाड़ी भी गांगुली की कप्तानी पर बयान दे रहे हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज रहे शोएब अख्तर भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि यदि गांगुली मेरे समय में मेरे कप्तान होते तो शायद मैं 500 विकेट तक ले सकता था.
शोएब अख्तर का छलका दर्द
"मैं पिछले 22 साल से कह रहा हू्ं, अगर गांगुली मेरे कप्तान होते तो मैं 500 विकेट लेता, इसके अलावा मैच 5 साल और खेल सकता था. एक पाकिस्तानी टीवी को इंटरव्यू देते हुए अख्तर ने कहा, सौरव गांगुली जमशेदपुर गया धोनी को देखने, इधर 450 आउट करके भी मेरे को कोई नहीं देख रहा. ये माइंड सेट का फर्क है. वो गांगुली कप्तान होकर खुद गया और धोनी को देखने, यहां तो टैलेंट होने के बाद भी लोग नहीं देखते थे."
दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज माने गए
अख्तर के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 467 विकेट दर्द है जिसमें टेस्ट में उन्होंने 178 और वनडे में कुल 247 विकेट लेने में सफल रहे. अख्तर को दुनिया का सबसे खतरनाक गेंदबाज माना जाता रहा है. अख्तर ने अपने करियर में 15 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले और 19 विकेट लेने में सफलता हासिल की थी.
Shoaib Akhtar says if Sourav Ganguly was his captain, he would’ve taken 500+ wickets
He praised Ganguly's mindset, highlighting how Dada personally flew to Jamshedpur to scout MS Dhoni while others overlooked performances. pic.twitter.com/y5BBmeevGZ — Buntyy Bagga (@bagga_buntyy1) August 20, 2026
साभार