अहमदाबाद से जुड़ा ग्वालियर, नई फ्लाइट के लिए CM मोहन ने सिंधिया को ऐसे दिया धन्यवाद
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव चंबल संभाग की समीक्षा के लिए मुरैना पहुंचे. यहीं से वो ग्वालियर-अहमदाबाद के लिए शुरू हुई फ्लाइट के ऑनलाइन कार्यक्र में शामिल हुए और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार जताया.
मुरैना/ ग्वालियर। मध्य प्रदेश के लोगों खासकर की ग्वालियर चंबल के लोगों के लिए अच्छी खबर है. क्योंकि, यहां से गुजरात के अहमदाबाद के लिए एक सीधी हवाई सेवा प्रारंभ हुई है. इसका शुभारंभ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया. इसमें वर्चुअली मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव भी शामिल हुए. उन्होंने प्रदेश को मिली इस सौगात के लिए केंद्र का धन्यवाद किया और इसे राज्य के पर्यटन में विकास करने वाला कदम बताया है.
साभार