आइसक्रीम बेचने वाले MP के शाहिद खान की टीम इंडिया में एंट्री, T20 मुकाबले में श्रीलंका में दिखाएंगे अपना कमाल

भगवान भी उसी की मदद करते हैं, जो अभावों और कमजोरी की परवाह किए बिना संघर्ष को चुनते हैं. ऐसे ही संघर्ष की भट्टी में तपकर हीरा बने बुंदेलखंड के शाहिद खान का चयन इंडियन पैरा क्रिकेट टीम में हुआ है. छतरपुर जिले के निवासी शाहिद एक दिव्यांग हैं और अब अपनी क्रिकेटिंग की काबिलियत से क्रिकेट की दुनिया को अब अपना जौहर दिखाएंगे.

Apr 1, 2026 - 17:40
 0  0
आइसक्रीम बेचने वाले MP के शाहिद खान की टीम इंडिया में एंट्री, T20 मुकाबले में श्रीलंका में दिखाएंगे अपना कमाल

महिला क्रिकेट में बुंदेलखंड की क्रांति गौड़ के बाद अब बुंदेलखंड के शाहिद खान के इंडियन क्रिकट टीम में चयन ने पूरे बुंदेलखंड के लोगों को खुशियों से भर दिया है. गांव-गांव में आइसक्रीम बेचने वाले छतरपुर जिले का युवा क्रिकेटर शाहिद खान का जीवन काफी संघर्ष में बीता, लेकिन इंडियन पैरा क्रिकेट टीम में चयन ने साबित कर दिया कि मेहनतकश की मेहनत कभी जाया नहीं जाती है.

भगवान भी उसी की मदद करते हैं, जो अभावों और कमजोरी की परवाह किए बिना संघर्ष को चुनते हैं. ऐसे ही संघर्ष की भट्टी में तपकर हीरा बने बुंदेलखंड के शाहिद खान का चयन इंडियन पैरा क्रिकेट टीम में हुआ है. छतरपुर जिले के निवासी शाहिद एक दिव्यांग हैं और अब अपनी क्रिकेटिंग की काबिलियत से क्रिकेट की दुनिया को अब अपना जौहर दिखाएंगे.

गांव में घूम-घूमकर ठेले पर आइसक्रीम बेचा करता थे शाहिद खान

गौरतलब है छतरपुर जिले का छोटे से गांव के रहने वाले मजदूर के बेटे शाहिद खान एक दिव्यांग है. शाहिद को बचपन से क्रिकेट से लगाव था. शाहिद अपना पैशन फॉलो करने के साथ मजदूर पिता की मदद के लिए ठेले पर आइसक्रीम भी बेचते हैं, लेकिन गांव-गांव आइसक्रीम बेचने वाले शाहिद खान इंडियन पैरा क्रिकेट टीम में चयन के बाद श्रीलंका की धरती पर अपने बल्ले से जलवा दिखाएंगे. 

दिव्यांग शाहिद ने मेहनत के दम पर बनाई इंडियन टीम में जगह

क्रिकेट के प्रति अपने जुनून और मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जगह बनाने वाले दिव्यांग शाहिद खान की चर्चा आज पूरे मध्य प्रदेश में है. शाहीद खान आगामी 4 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय T20 क्रिकेट खेलने के लिए श्रीलंका जाएंगे. इस पैरा क्रिकेट टूर्नामेंट में इंडिया के साथ श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें भी खेलेगी. यह सीरीज 4 अप्रैल से श्रीलंका के कोलंबो में 7 अप्रैल तक खेली जाएगी. 

दिव्यांग क्रिकेटर शाहिद की कहानी एक ऐसे खिलाड़ी की है, जिसने सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जगह बनाई है. इंडिया टीम में चयन के बाद शहीद खान ने युवाओं को संदेश दिया है कि अगर हौसले बुंलद हो तो दिव्यांगता मायने नहीं रखती है, पावर शरीर में नहीं, इरादों में होती है.

राजनगर MLA बोले, जो भी जरूरत होगी शाहिद की मदद करेंगे

शाहिद कहते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में उनके चयन की खबर से उनका गांव खुश हैं. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में गांव के लड़के पर्दापण पर प्रतिक्रिया करते हुए राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया ने कहा कि, गांव का नाम रोशन करने वाले शाहिद को जो भी जरूरत होगी, हम उसकी मदद करेंगे. उन्होंने कहा कि, हम शाहिद के माता-पिता के साथ उसके सफल होने की कामना करते हैं.

सागर टीम के कप्तान शाहिद खान एक हाथ से करते हैं बल्लेबाजी

उल्लेखनीय है शाहिद वर्तमान में सागर टीम के कप्तान हैं और शाहिद के नेतृत्व में उनकी टीम कोई मैच नहीं हारी है. ऑलराउंडर शाहिद खान बिहार के पटना सहित एमपी के हर जिले में अपना जलवा दिखा चुके हैं. एक हाथ से बल्लेबाजी करने वाले शाहिद कई राज्यों मे ंअपनी टीम का नेतृत्व कर चुके हैं. हाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा किए गए 100 घंटे लगातार क्रिकेट के आयोजन में भी शाहिद ने शानदार प्रदर्शन किया था.

साभार